6 Things to Throw Away Before Holi: होली का त्योहार आने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं और इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। रंगों की होली इस बार 14 मार्च, सोमवार को मनाई जाएगी और 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। हिंदू धर्म में मान्यता है कि होली से पहले घर की सफाई करना बहुत शुभ होता है। इससे न केवल घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है, बल्कि आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो घर में नकारात्मकता लाती हैं और परिवार के सदस्यों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए, होली से पहले इन चीजों को घर से हटा देना ही बेहतर है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन सी हैं वो चीजें…
पुराने और फटे जूते-चप्पल फेंक दें
अगर आपके घर में लंबे समय से पुराने या फटे जूते-चप्पल रखे हैं, तो उन्हें तुरंत बाहर निकाल दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ये चीजें घर में दरिद्रता लाती हैं और शनि देव का अशुभ प्रभाव पड़ता है। इससे परिवार में आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
सूखा हुआ तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा घर में सुख-समृद्धि और शांति लाता है, लेकिन अगर यह सूख जाए तो इसे घर में रखना अशुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, सूखा हुआ तुलसी का पौधा नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है। इसलिए, इसे होली से पहले निकालकर नया पौधा लगाना चाहिए।
पुराने कपड़े और रंग भी हटा दें
होली से पहले घर में पड़े पुराने कपड़ों को जरूरतमंदों को दान करना शुभ माना जाता है। इससे घर में बरकत बनी रहती है। साथ ही, पुराने रंगों का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि ये खराब हो सकते हैं और स्किन एलर्जी का कारण बन सकते हैं।
टूटे शीशे और खंडित तस्वीरें निकालें
अगर घर में कहीं टूटा शीशा रखा है, तो उसे तुरंत हटा दें। वास्तु के अनुसार, टूटे हुए शीशे से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और परिवार के सदस्यों को असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, भगवान की खंडित या टूटी हुई तस्वीरों को भी घर से हटा देना चाहिए। आप इन्हें बहते जल में प्रवाहित कर सकते हैं।
खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान बाहर करें
अगर घर में कोई पुराना, टूटा या खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा है, तो उसे होली से पहले हटा देना चाहिए। खराब पड़े इलेक्ट्रॉनिक आइटम राहु-केतु का नकारात्मक प्रभाव बढ़ाते हैं, जिससे घर के सदस्यों को स्वास्थ्य और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
खंडित मूर्तियों को करें विसर्जित
अगर घर में कोई टूटी-फूटी मूर्ति रखी है, तो उसे बहते जल में प्रवाहित कर देना चाहिए। वास्तु शास्त्र में इसे बहुत अशुभ माना गया है। इससे घर में नकारात्मकता बढ़ती है और पारिवारिक अशांति बनी रहती है।
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक
यह भी पढ़ें…
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।