Shani Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि को अनुशासन और न्याय का प्रतीक का माना जाता है, जो सबसे धीमी गति से चलते हैं। ऐसे में हर राशि के जातकों के जीवन में इसका असर लंबे समय तक रहता है। बता दें कि कर्मफलदाता शनि इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में विराजमान है। नए साल 2025 में वह राशि परिवर्तन करेंगे और गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के मीन राशि में जाने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें शनि के मीन राशि में जाने से नए साल में किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

द्रिक पंचांग के अनुसार, शनि 29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और इस राशि में 3 जून 2027 तक रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को शनि साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति मिलेगी, तो कई राशियां इसकी चपेट में आएगी।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

 शनि का मीन राशि में जाना इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। गुरु की राशि में प्रवेश करके इस राशि के एकादश भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में आपको खूब लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन्य-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते है। उच्च अधिकारियों से आपके अच्छे संबंध स्थापित होंगे। शनि की दृष्टि पंचम और अष्टम भाव में पड़ेगी, लंबे समय से जीवन में चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। लंबे समय से रुकी हुई कोई अच्छा पूरी हो सकती है। पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है। आप कोई नया बिजनेस इस अवधि में आरंभ कर सकते हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि के स्वामी स्वयं शनि है। शनि मीन राशि में प्रवेश करके इस राशि में तीसरे भाव में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में लंबे समय से जीवन में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही आपके जीवन में कोई खुशियों की दस्तक हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। दोस्तों या फिर परिवार के साथ कई छोटी यात्राओं पर जा सकते हैं। धार्मिक य़ात्राएं भी कर सकते हैं। माता-पिता की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। ऐसे में आपकी थोड़ी भाग-दौड़ हो सकती है।

मिथुन राशिफल (Mithun Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि का मीन राशि में जाना अनुकूल साबित हो सकता है। अष्टम और नवम भाव के स्वामी होकर शनि दशम भाव में प्रवेश करेंगे। मिथुन राशि के स्वामी बुध है और उनके संबंध शनि के साथ मित्रता वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिल सकता है। आप अपने काम में अधिक ईमानदार होने के साथ मेहनत लगाएं, जिससे आपको खूब सफलता हासिल हो सकती है। शनि देव द्वादश भाव, चतुर्थ भाव और सप्तम भाव को पूर्ण दृष्टि से देखेंगे। ऐसे में आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही बेकार के खर्च समाप्त हो सकते हैं।  जीवनसाथी से भी अच्छे संबंध बनेंगे। इसके साथ ही व्यापार में आपके द्वारा बनाई गई रणनीतियां कामयाब हो सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे करियर में हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है।

दिसंबर माह में शनि सूर्य के साथ केंद्र दृष्टि बनाने वाले हैं, जिससे इन तीन राशियों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। जानें इसमें आपकी राशि शामिल है कि नहीं

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025