Saptgrahi Yoga In Meen: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके पंचग्रही और सप्तग्रही योग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मीन राशि में 100 साल बाद सप्तग्रही योग बनने जा रहा है। यह योग 29 मार्च को शनि के गोचर करते ही बनेगा। जो  शुक्र, बुध, सूर्य, मंगल, चंद्रमा, शनि और नेपच्यून के संयोग से बनेगा। ऐसे में इस योग के बनने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन लोगों को आकस्मिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए सप्तग्रही योग लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं  कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी। विदेश यात्रा के प्रबल संकेत हैं, जो नौकरी या व्यापार से संबंधित हो सकती है। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

सप्तग्रही योग का बनना कन्या राशि के जातकों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से सप्तम स्थान पर बनेगा। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही  करियर में तेजी से वृद्धि हो सकती है। आत्म-सम्मान में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। वहीं इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय आप समाज में अधिक लोकप्रिय होंगे। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए सप्तग्रही योग का बनना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सक्सेस मिल सकती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में भी स्थिति आपके पक्ष में रहने वाली है। मेहनत पर फोकस करें और अपने काम में आगे बढ़ें। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025