Shukra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि के साथ- साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 12 मार्च 2025, दिन मंगलवार को शुक्र शतभिषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। शतभिषा नक्षत्र का स्वामी राहु ग्रह को माना जाता है और राहु और शुक्र ग्रह में मित्रता का भाव है। ऐसे में राहु के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपको विभिन्न माध्यमों से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा, जिससे आपकी खूब प्रशंसा होगी। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल हो सकती हैं। साथ ही आप समाज में अधिक लोकप्रिय होंगे। वहीं आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीनव शानदार रहेगा।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को लाभदायक साबित हो सकता है। इस समय आपकी आय में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं कार्यक्षेत्र में भी स्थिति आपके पक्ष में रहने वाली है। मेहनत पर फोकस करें और अपने काम में आगे बढ़ें। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस दौरान आर्थिक जीवन में खुशहाली प्राप्त होगी। वहीं अपनी मेहनत के बल पर धन लाभ प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय नौकरीपेशा लोगों के लिए यह अवधि बहुत शुभ रहेगी जो अपनी नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं। इसके साथ ही कई लोगों का धर्म के प्रति रुझान बढ़ेगा। आपके जीवन में आनंद बढ़ेगा। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। जिससे धनलाभ होगा। वहीं इस समय आप व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपको कार्यों की सिद्धि होगी।