Budh Planet Margi: वैदिक पंचांग के मुताबिक इस साल होली का पर्व 14 मार्च को मनाया जाएगा। वहीं आपको बता दें कि होली के बाद ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह की चाल में बदलाव होने जा रहा है। आपको बता दें कि बुध ग्रह होली बाद मार्गी होने जा रहे हैं। मतलब वो अब सीधी चाल चाल से संचरण करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का सीधी चाल से चलना लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनमक में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए सोर्स से आप धन कमाने में सफल रहेंगे। वहीं आपको निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, तो यह समय अनुकूल है। आप किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। बिजनेस में भी आपको नए क्लाइंट और पार्टनरशिप के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह का मार्गी होना अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इससिए इस सम आपको वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं कार्यस्थल पर आप अपने कार्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे, जिससे साल आपका करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। वहीं अगर आप रियल स्टेट, मेडिकल, प्रापर्टी, होटल लाइन से संबंधित व्यापार करते हैं तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं इस समय आपके माता और ससुराल पक्ष से संबंध अच्छे रहेंगे।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
बुध ग्रह का सीधी चाल चलना कर्क राशि के जातकों को फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से भाग्य और विदेश स्थान पर मार्गी होंगे। इससिए इस समय आपको किस्तम का साथ मिलेगा। वहीं इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान आप आध्यात्मिक उन्नति को महसूस करेंगे। आपका व्यक्तित्व प्रभावी होगा और इससे लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। शादीशुदा लोगों को वैवाहिक सुख मिलेगा। वहीं इस समय प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।