Shani Planet Uday 2024: ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि देव सबसे धीमी चाल से गति करते हैं। मतलब वह एक राशि से दूसरी राशि में लगभग ढाई साल बाद भ्रमण करते हैं। साथ ही शनि देव एक निश्चित अंतराल पर उदय और अस्त होते हैं। आपको बता दें कि शनि देव 21 मार्च को उदित होने जा रहे हैं। मतलब वह होली से पहले उदय होने से कुछ राशियों की किस्मत चमका सकते हैं। साथ ही इन लोगों को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है।  आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का उदित होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो शनि देव आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही शनि देव आपकी राशि से लग्न भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। वहीं आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपके धन में कई गुना वृद्धि होगी। परिवार के लोग आपका साथ हर मोड़ पर देंगे। साथ ही शनि देव ने आपके लग्न भाव पर शश महापुरुष राजयोग बनाया है। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का साथ प्राप्त होगा। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

शनि देव का उदित होना तुला राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से पंचम भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही नौकरी जो लोग करते हैं उनका प्रमोशन हो सकता है। आप नया वाहन और संपत्ति खरीद सकते हैं। वहीं इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। साथ ही इस अवधि में आपको आपको प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का उदित होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। साथ ही आपके धन में इजाफा होगा और आप कुछ पैसा अपने भविष्‍य के लिए भी बचा पाएंगे। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी के प्रस्ताव आ सकते हैं। साथ ही अगर आप व्यापारी हैं, तो आपको इस दौरान अच्छा धन प्राप्त हो सकता है। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।