Gaj Kesari Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह एक समयावधि के बाद अपनी स्थिति में बदलाव करते हैं और इसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिल जाता है। नवग्रह में से चंद्रमा एकलौता ऐसा ग्रह है, जो सबसे तेज गति से चलता है और वह एक राशि में करीब ढाई दिन तक रहता है। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति करके शुभ-अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। ऐसे ही अगर चंद्रमा की युति गुरु बृहस्पति के साथ होती है, तो गजकेसरी नामक शक्तिशाली राजयोग का निर्माण होता है।

बता दें इस राजयोग का निर्माण हर माह होता है। ऐसे में कुछ राशियों को बंपर लाभ मिलता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 5 मार्च को सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर चंद्रमा वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। जहां पहले से गुरु बृहस्पति विराजमान है। ऐसे में गुरु और चंद्रमा की युति से शक्तिशाली गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। गजकेसरी राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के जीवन पर इसका प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन ये तीन राशियां सबसे ज्यादा लकी मानी जा रही है…

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। करियर में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। लंबे समय में करियर में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही तरक्की के योग बन रहे हैं। इस राशि के जातक साहस से भरे रहेंगे और निर्णय लेने की क्षमता में भी तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिलने वाली है, जिससे आप सोच-समझकर फैसले लेने में आप सक्षम हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही धन से जुड़े कुछ निर्णय ले सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। एक्सपर्ट की सलाह लेकर धन का निवेश करेंगे, तो आपको खूब सफलता हासिल हो सकती है। गुरुदेव की कृपा से अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी गजकेसरी राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के बारहवें भाव में गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राशि के जातकों का अध्यात्म की ओर अधिक झुकाव हो सकता है। इसके साथ ही विदेश यात्रा करने की मौका मिल सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। करियर के क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। आपके काम की सराहना की जाएगी। ऐसे में आप वरिष्ठ अधिकारियों के नजरों में आ सकते हैं। इससे आने वाले समय में आपको खूब लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि में भौतिक सुखों और इच्छाओं के भाव यानी ग्यारहवें भाव में गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। आपके काम की सराहना की जा सकती है। बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही गुरु की कृपा से भाई-बहनों के साथ कार्यस्थल में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा साथ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी शक्ति बढ़ सकती है। इसके साथ ही आपके अंदर नेतृत्व क्षमता बढ़ सकती है, जिससे आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।