Gajkesari Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा को सबसे तेज गति से चलने वाला प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई दिन तक रहते हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के जीवन में खुशियां आ सकती है। बता दें कि कि 5 मार्च को सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर चंद्रमा वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। जहां पहले से गुरु बृहस्पति विराजमान है। ऐसे में गुरु और चंद्रमा की युति से शक्तिशाली गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ेगा। लेकिन इन तीन राशियों की किस्मत सातवें आसमान पर होगी। जानें इन लकी राशियों के बारे में…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि के दूसरे भाव में गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा अधिक बढ़ेगी, जिससे आप शुभ कामों में सफल हो पाएंगे। जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही आपके ऊर्जा का स्तर बढ़ा रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में गुरु-चंद्रमा की युति ग्यारहवें भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों के द्वारा पहले किए गए निवेश में अच्छा खासा रिटर्न मिल सकता है। इसके साथ ही हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी पदोन्नति हो सकती है। व्यापार में भी आपको लाभ मिलेगा और अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और भविष्य के लिए बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि में गुरु-चंद्रमा की युति से बना गजकेसरी राजयोग नवम भाव में रहने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिल सकता है। इसके साथ ही आप धन संचित करने में कामयाब हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। रिश्तों में मजबूती बनेगी और पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। स्वास्थ्य भी उत्तम रहने वाला है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।