हिंदू धर्म में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। लोग एक दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं देतीं हैं। अगर हम वैदिक पंचाग की बात करें तो होलिका दहन फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को होता है और रंग वाली होली अगले दिन यानि की चैत्र माह की प्रतिपदा खेली जाती है। इस साल 2022 में होलिका दहन 17 मार्य यानि कि आज और रंग वाली होली का त्योहार 18 मार्च को मनाया जाएगा। लेकिन क्या आपको पता है होली पर उपाय करने का विशेष महत्व होता है, क्योंकि मान्यता है होली पर किए गए उपाय कारगर सिद्ध होते हैं।
यहां हम आपको ज्योतिष के कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको करने से घर में सुख- समृद्धि का वास हो सकता है। साथ ही मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान हो सकतीं हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…
साल का अशुभ समय माना जाता है होलाष्टक:
आपको बता दें कि होलाष्टक का समय सबसे अशुभ माना जाता है। इसमें शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है। होलाष्टक फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी से शुरू होकर पूर्णिमा तक लगे रहते हैं। इस साल होलाष्टक 10 मार्च को सुबह 02:56 बजे से शुरू हुए हैं, जो 18 मार्च को 12.35 मिनट पर होलाष्टक खत्म होंगे। इन 8 दिनों में अष्टमी तिथि को चन्द्रमा, नवमी को सूर्य, दशमी को शनि, एकादशी को शुक्र, द्वादशी को गुरु, त्रयोदशी को बुध, चतुर्दशी को मंगल और पूर्णिमा को राहु उग्र रूप में होते हैं. इस कारण उस समय कोई भी शुभ कार्य करना अशुभ होता है।
इन उपायों को करने से आएगी आर्थिक सम्पन्नता:
गोमती चक्र का करें ये उपाय:
होलाष्टक के दौरान रोजाना 8 गोमती चक्र की पूजा- अर्चना करनी है। साथ ही 8 गोमती चक्र लेकर उसे नम: शिवाय मंत्र से अभिमंत्रित करना है। इसके बाद इन चक्रों को आठवें दिन शिवलिंग पर चढ़ा देना चाहिए। यह उपाय करने से घर में सुख- समृद्धि का वास होगा और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। (यह भी पढ़ें)- Holi 2022: होलिका दहन के समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानिए क्या है मान्यता
करें भस्म का ये उपाय:
होलिका दहन की भस्म को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस भस्म को घर में लाकर हर कोने में छिड़कने से नकारात्मक ऊर्जा भाग जाती है। साथ ही इस भस्म को ऑफिस या दुकान की तिजोरी या जहां आप पैसे रखते हैं, उस जगह इस भस्म को कागज में बांधकर रखनी चाहिए। ऐसा करने से व्यापार अच्छा चलती है। साथ ही कोष पैसों से भरा रहता है।
राहु और केतु दोष से मिलती है मुक्ति:
अगर किसी की कुंडली में राहु- केतु या कालसर्प ग्रह दोष है तो होली की राख को जल में मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। इस उपाय से ग्रह दोष समाप्त हो जाता है और उन्नति के नए रास्ते खुलते हैं। (यह भी पढ़ें)- Holika Dahan Puja Vidhi: होलिका दहन आज, जानें पूजा विधि, पूजन सामग्री और शुभ मुहूर्त