Holi 2022: वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली का त्योहार मनाया जाता है। साथ ही रंग खेलने वाले दिन को धुलेंदी कहते हैं, जबकि उससे एक दिन पहले होलिका दहन होती है। इस बार होली का त्योहार 18 मार्च शुक्रवार को मनाया जाएगा। साथ ही होलिका दहन 17 मार्च को होगा। पंचांग के अनुसार इस साल होली के दिन ग्रहों का विशेष योग बना हुआ है। इन विशेष योग में होलिका दहन होना बेहद ही शुभ माना जा रहा है। आइए जानते हैं होली के दिन कौन- कौन से बन रहे हैं महासंयोग…
जानिए कब होगा होलिका दहन:
हर साल होलिका दहन के लिए उस समय चुना जाता है, जिसमें भद्रा का साया न हो। वहीं इस साल होलिका दहन 17 मार्च दिन गुरुवार को है। मतलब 17 मार्च को होलिका दहन का मुहूर्त रात 09 बजकर 06 मिनट से रात 10 बजकर 16 मिनट तक है। लेकिन इस समय में भद्रा की पूंछ रहेगी। शास्त्रों के अनुसार भद्रा पूंछ में होलिका दहन कर सकते हैं। इसलिए 17 मार्च को रात 09 बजकर 06 मिनट से होलिका दहन हो सकता है। वहीं रंग वाली होली 18 मार्च को मनाई जाएगी।
इन ग्रहों का बनेगा महासंयोग:
इस साल होलिका के दिन गुरुवार का दिन पड़ रहा है। गुरुवार के दिन का संबंध गुरु बृहस्पति से है, जिनको देवताओं का गुरु और ज्योतिष में वृद्धि और ज्ञान का कारक माना जाता है। इसलिए गुरुवार के दिन होलिका दहन होना ज्योतिष की दृष्टि से बेहद शुभ माना जा रहा है। वहीं बृहस्पति ग्रह का दृष्टि संंबंध चंद्रमा से होने से गजकेसरी योग का भी निर्माण हो रहा है। साथ ही इस दिन वरिष्ठ और केदार योग भी बन रहे हैं। जो ज्योतिष में बेहद ही शुभ माने जाते हैं। (यह भी पढ़ें)- 30 दिन तक मित्र राशि में रहेंगे ग्रहों के राजा सूर्य, इन 3 राशि वालों को धनलाभ के प्रबल योग
शनि और शुक्र एक ही राशि में विराजमान:
कर्मफल दाता शनि और धन के दाता शुक्र होली वाले दिन मकर राशि में विराजमान रहेंगे। शनि को ज्योतिष में न्यायाधीश का पद प्राप्त है। साथ ही शनि देव व्यक्ति को कर्मों के हिसाब से फल देत हैं। वहीं शुक्र देव धन, ऐश्वर्य और वैभव के दाता है। साथ ही ज्योतिष के अनुसार इन दोनों ग्रहों में मित्रता का भाव है। इसलिए ग्रहों की यह स्थिति इस पर्व के महत्व को और बढ़ा रही है। (यह भी पढ़ें)- Venus Transit: शुक्र ग्रह कुंभ राशि में करेंगे गोचर, इन 3 राशि वालों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार
