Holi 2020: रंगों का त्योहार होली इस साल 10 मार्च को मनाया जायेगा और 9 मार्च को होलिका दहन (Holika Dahan) किया जायेगा। रंगवाली होनी के दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाकर हैप्पी होली (Happy Holi) विश करते हैं। रंगों का हमारे जीवन में भी काफी महत्व होता है। हर किसी का कोई न कोई रंग पसंदीदा होता है। लेकिन ज्योतिष अनुसार हर किसी को हर रंग सूट करे ऐसा नहीं है। हर राशि का अपना शुभ रंग होता है। जिसका इस्तेमाल करने से शुभत्ता आती है। जानिए राशि अनुसार इस होली किस रंग का प्रयोग आपके लिए रहेगा शुभ…

मेष: ये लोग ऊर्जावान स्वभाव के होते हैं। इसलिए इनके लिए लाल, हरा और पीला रंग लकी माना जाता है। काले रंग से इन्हें बचना चाहिए।

वृष: इस राशि के जातकों को रंगों से काफी प्यार होता है। गुलाबी, हरा, नीला और सफेद रंग इनके लिए लकी माना जाता है। आपको लाल रंग से बचना चाहिए।

मिथुन: आपके लिए नीला, हरा, पीला और बैगनी रंग शुभ माना जाता है। लाल और काले रंग का प्रयोग करने से आपको बचना चाहिए।

कर्क: आपके लिए सफेद, लाल, हरा और पीला रंग लकी माना गया है। नीले रंग का प्रयोग करने से आपको बचना चाहिए।

सिंह: इस राशि के जातक काफी बोल्ड होते हैं। इनके लिए बैगनी, लाल, सुनहरा और नारंगी रंग का इस्तेमाल अच्छा माना गया है। काले रंग का प्रयोग करने से आपको बचना चाहिए।

कन्या: कन्या राशि वालों को पीले, भूरे, हल्के गुलाबी रंग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। लाल और काले रंग से आपको परहेज करना चाहिए।

तुला: इस राशि के जातक शांत माहौल पसंद करते हैं। ये काफी धैर्यवान होते हैं। इनके लिए शुभ रंग हल्का और गाढ़ा बैगनी और नीला रंग माना गया है। हरे और नीले रंग का उपयोग आपको कम करना चाहिए।

वृश्चिक: इस राशि के जातकों के लिए काला रंग, गाढ़ा लाल रंग और मेहरून रंग काफी उपयुक्त माना गया है। ये रंग आपके जीवन को संतुलित बनाने में मदद करेंगे। आपको सफेद और नीले रंग का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

धनु: इस राशि के जातकों के लिए शुभ रंग बैगनी और गाढ़ा नीला माना गया है। लाल और काले रंग का इस्तेमाल करने से आपको बचना चाहिए।

मकर: मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है। इसलिए आपके लिए ग्रे और काला कलर लाभकारी साबित होगा।

कुंभ: आपके लिए नीला रंग काफी लाभकारी माना गया है। लाल और नारंगी रंग का इस्तेमाल करने से आपको बचना चाहिए।

मीन: आपके लिए स्काई ब्लू कलर काफी लकी साबित हो सकता है। आपको गाढ़े रंगों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।