Holi 2020: रंगों का पर्व होली इस साल 10 मार्च को है। जबकि होलिका दहन (Holika Dahan) 9 मार्च को किया जायेगा। खुशियों से भरे इस त्योहार में चारों तरफ रंगीन माहौल नजर आता है। कोई नीला, कोई गुलाबी तो कोई लाल रंग में रंगा होता है। इन रंगों का मनुष्य की दुनिया में खास महत्व होता है और हर व्यक्ति का कोई न कोई रंग पसंदीदा होता है। रंगों की पसंद से ही आप अपनी गर्लफ्रेंड, दोस्त या फिर किसी का भी नेचर पता लगा सकते हैं। कैसे, जानते हैं…
– ज्योतिष अनुसार जो लोग सफेद रंग पसंद करते हैं वे सज्जन, सरल, दयालु, सच्चे, स्वार्थरहित आदि अनेकों गुणों से संपन्न होते हैं। आत्मविश्वास से भरे इन लोगों की आवाज बुलंद होती है। ये थोड़े रूढ़िवादी भी माने जाते हैं।
– काला रंग पसंद करने वाले लोग सामान्यत: उदास और निराश प्रकृति के होते हैं। स्वभाव से गुस्सैल भी होते हैं। इनका व्यक्तित्व आकर्षक, देखने में सुंदर, दूसरे लोगों पर दबदबा बनाए रखने में कुशल और आत्मविश्वासी होती हैं। ऊपर से कठोर और अंदर से नरम स्वभाव के होते हैं।
– पीले रंग को पसंद करने वाले लोग गप-शप में रुचि रखने वाले और जिज्ञासु होते हैं। इन्हें दूसरे के विषय में अधिक जानने का शौक रहता है। इनके बोलने के तरीके में रहस्यमयता दिखती है। ये जहां भी जाते हैं सबका केंद्र बिंदु बने रहते हैं।
– गुलाबी रंग पसंद करने वाले लोग प्रकृति के निकट होते हैं। स्वभाव से नरम दिल होते हैं। ये लोग ईश्वर में आस्था रखने के साथ साथ प्यार को महत्व देने वाले होते हैं। ऐसे लोग साहसी, पराक्रमी, धैर्यवान, सहनशील, ज्ञानवान होते हैं। आप अपनी मेहनत से किसी भी चीज को पा सकते हैं।
– लार रंग पसंद करने वाले व्यक्ति ऊर्जावान और सतर्क रहने वाले होते हैं। ये किसी से भी दिल खोलकर प्रेम करते हैं। धोखा देना इनकी प्रवृत्ति में नहीं होता। दिल के साफ होते हैं ये लोग। अपनी बातों को किसी के सामने रखने से नहीं डरते। इन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आता है।
– हरा रंग पसंद करने वाले जातक हमेशा अपने आप को मेनटेन करके रखते हैं। इनके स्वभाव में आकर्षण होता है, जिस वजह से किसी को भी अपना मुरीद बना देते हैं। चाहे कितनी ही सफल क्यों न हो जाएं इनमें अहंकार कम ही देखने को मिलता है। इन्हें दूसरों की सहायता करना काफी पसंद होता है। वाद-विवाद से दूर रहते हैं।
– नीला रंग जिन जातकों को पसंद होता है ये लोग गम्भीर विचारों के होते हैं। इनके मन के अंदर क्या चल रहा है ये जान पाना थोड़ा मुश्किल होता है। इनकी योजनाएं पल भर में बदल जाती हैं। अपना काम बनाना इन्हें बखूबी आता है। प्रेम के मामले में ये भरोसेमन्द साथी साबित होते हैं।
– नारंगी रंग पसंद करने वाले स्नेहमयी, मैत्रीपूर्ण और आनंददायिनी स्वभाव के होते हैं। इनके मित्र भी अधिक होते हैं। इनके स्वभाव में रचनात्मकता होती है। ये लोग अधिक जिम्मेदारियां नहीं ले पाते।

