Holi Song And Geet: रंगों वाली होली इस साल 10 मार्च को खेली जायेगी। इस दिन से हिंदुओं के नव वर्ष की शुरुआत हो जाती है। होली पर्व सभी लोग बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। आपसी सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक होता है यह पर्व। इस दिन घरों में तरह तरह के पकवान बनाए जाते हैं। लोग एक दूसरे को रंग लगाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं देते हैं। रंग वाली होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। जिसका अर्थ है अपने अंदर की बुराईयों का अंत कर नई शुरुआत करना। होली के त्योहार को और भी ज्यादा खास बनाते हैं होली के गीत। देखिए भोजपुरी के कौन कौन से गीत इन दिनों हो रहे हैं वायरल…

‘कान्हा करे बिरजोरी’ ये गीत भरत शर्मा ने गाया है। होली के रंग भारत तेरे संग एल्बम के इस गाने को पप्पू गुप्ता ने लिखा है। म्यूजिक डायरेक्टर सतीश हैं। होली के इस खूबसूरत गीत को आप भी देखिए…

पवन सिंह का सदा आनंद रहे होली गीत भी लोगों को खूब पसंद आया। होली मिलन एल्बम का ये गीत है। यूट्यूब पर इस गाने को 26 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। आप भी देखिए इस पॉपुलर होली गीत को…

‘होरी खेले महादेव गगन में उड़े अबीरा’ इस गीत को भोजपुरी की प्रसिद्ध गायिका अनु दुबे ने गाया है। हैप्पी होली एल्बम के इस गीत को लोगों ने काफी पसंद किया। होली के त्योहार पर इस गाने को काफी ज्यादा सुना जाता है।

होली खेले अवध बिहारी सॉन्ग भोजपुरी गायक और अभिनेता मनोज तिवारी ने गाया है। होली के त्योहार पर जरूर सुनें ये लोकप्रिय गीत…

‘श्याम रंग की दिवानी’ गीत अंजली भारद्वाज ने गाया है। इस गाने को लिखा विनय निखिल ने है इसका म्यूजिक अमर अविनाश ने दिया है।

होली मंगलवार, मार्च 10, 2020 को
होलिका दहन सोमवार, मार्च 9, 2020 को
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – मार्च 09, 2020 को 03:03 ए एम बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त – मार्च 09, 2020 को 11:17 पी एम बजे