उत्साह और उमंग से भरा होली पर्व इस साल 10 मार्च को मनाया जायेगा। होली के त्योहार को खास बनाते हैं होली के गीत (Holi Ke Gane)। भोजपुरी इंडस्ट्री की तरफ से होली आने से पहले ही कई फिल्मी सॉन्ग सोशल मीडिया पर वायरल होने शुरू हो चुके हैं। हाल ही में दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) का टिक टॉक वाली होली (Tik Tok Wali Holi) गीत रिलीज हुआ है। जिसे जबरदस्त व्यूज भी मिल रहे हैं। लेकिन यहां आप देखेंगे होली के भोजपुरी भक्ति गीत।
होली के भोजपुरी फिल्मी गाने ही नहीं बल्कि भक्ति गाने भी लोगों को खूब पसंद आते हैं। तभी तो कई भोजपुरी कलाकारों ने इन गीतों में अपनी आवाज दी है। यहां देखें पवन सिंह, मनोज तिवारी, अनु दुबे, खेसारी लाल यादव के होली हिट सॉन्ग…
खेसारी लाल यादव का ‘बाबा बैजनाथ खेले देवघर में होली’ गीत काफी पसंद किया गया। होली के पावन त्योहार पर इस गीत को काफी सुना जाता है। खेसारी के इस गीत को 20 लाख से ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है। आप भी देखिए इसका वीडियो…
‘मोहन खेले होली रे’ ये गीत भोजपुरी के स्टार पवन सिंह ने गाया है। भगवान कृष्ण की भक्ति में गाया गया ये गीत लोगों को काफी पसंद आया। इस गीत के लिरिक्स काफी खूबसूरत हैं। देखें वीडियो…
‘ब्रज में नन्दलाल’ गीत भी पवन सिंह ने गाया है। इस गाने में पवन सिंह के साथ इंदू सोनाली और अल्का झा ने भी अपनी आवाज दी है। लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर छोटे बाबा हैं।
अनु दुबे का ‘होलिया खेले राम लाला गीत’ भी काफी पॉपुलर हुआ है। भगवान श्री राम पर गाया गया ये गीत काफी पसंद किया गया। अनु दुबे भोजपुरी भक्ति गानों के लिए जानी जाती हैं।
भोजपुरी अभिनेता और गायक मनोज तिवारी के गानों को भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इन्होंने होली पर कई गीत गाये हैं। जिन्हें लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया गया।
होली का त्योहार फाल्गुन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस बार होलिका दहन 9 मार्च को किया जायेगा और रंग वाली होली 10 मार्च को मनाई जायेगी।