Bhojpuri Video Song: होली (Holi) का त्योहार आने वाला है। इस पर्व पर होली के गीतों की काफी ज्यादा डिमांड रहती है। तभी तो अभी से ही होली के गाने रिलीज किये जाने लगे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की तरफ से हाल ही में आम्रपाली दुबे का होली गाना लॉन्च किया गया है। इस गाने के यूट्यूब पर आते ही इसे लाखों की संख्या में व्यूज भी मिल चुके हैं। भोजपुरी गानों की बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते ही भोजपुरी इंडस्ट्री हर तीज त्योहार पर अपने गाने रिलीज कर ही देती है। आम्रपाली दुबे के इस नये गाने के बोल हैं ‘होलिया में लागे बड़ी डर’ (Holiya Me Lage Badi Dar)’।

इस गाने में आम्रपाली बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं और जमकर डांस भी कर रही हैं। इस गाने को अनन्या क्राफ्ट एंड विजन म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया है। गाने को गाया खुशबू जैन ने है। इसका म्यूजिक आजाद सिंह ने दिया है। लिरिक्स पवन पांडे के हैं। गाना 23 फरवरी को रिलीज किया गया है जिसे अब तक 3 लाख के आस पास व्यूज मिल चुके हैं।

‘Rate diya butake’ गाने से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली आम्रपाली दुबे इस गाने में होली के रंग में रंगी नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर ये गाना तेजी से वायरल हो रहा है। आम्रपाली दुबे को 2014 में आई भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ से एक अलग पहचान मिली। इनकी और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) की जोड़ी भोजपुरी फिल्मों की सबसे हिट जोड़ी मानी जाती है। वर्ष 2015 में आम्रपाली दुबे को भोजपुरी इंटरनेशनल फिल्म अवार्डस (बीआईएफए) में फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिल चुका है। अभी तक उन्होंने कुल 25 फिल्में की हैं जो ज्यादातर हिट ही रही हैं।

होलिका दहन मुहूर्त (Holika Dahan Muhurat):

होलिका दहन सोमवार, मार्च 9, 2020 को
होलिका दहन मुहूर्त – 06:26 पी एम से 08:52 पी एम
अवधि – 02 घण्टे 26 मिनट्स
रंगवाली होली मंगलवार, मार्च 10, 2020 को
भद्रा पूँछ – 09:37 ए एम से 10:38 ए एम
भद्रा मुख – 10:38 ए एम से 12:19 पी एम
होलिका दहन प्रदोष के दौरान उदय व्यापिनी पूर्णिमा के साथ
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – मार्च 09, 2020 को 03:03 ए एम बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त – मार्च 09, 2020 को 11:17 पी एम बजे