Holashtak 2025 Upay: हिंदू धर्म में होली से पहले आने वाले 8 दिन होलाष्टक कहलाते हैं। इसे अशुभ समय माना जाता है, जिसमें शादी, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। हालांकि, धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दौरान विशेष पूजा-पाठ और कुछ खास उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और धन से जुड़ी समस्याएं खत्म होती हैं। अगर आप भी लंबे समय से आर्थिक तंगी झेल रहे हैं, तो होलाष्टक में कुछ आसान उपाय अपना सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

होलाष्टक 2025 कब से कब तक रहेगा?

वेदिक पंचांग के अनुसार, इस साल होलाष्टक 7 मार्च 2025 को शुरू हो रहा है और 13 मार्च 2025 को होलिका दहन के दिन समाप्त होगा। इन दिनों में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। लेकिन इस समय पूजा-पाठ और दान करने का विशेष महत्व होता है।

घर की साफ-सफाई करें

होलाष्टक के दौरान घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। घर में पड़े पुराने, टूटे-फूटे बर्तन, कपड़े और बेकार की चीजें तुरंत हटा देनी चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धन संबंधी परेशानियां खत्म होती हैं।

गंगाजल का छिड़काव

होलाष्टक के दौरान रोजाना सुबह और शाम घर के हर कोने में गंगाजल का छिड़काव करें। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और शांति बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र में इसे बहुत शुभ माना गया है।

हनुमान चालीसा करें पाठ

अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं या फिर व्यापार में नुकसान का सामना कर रहे हैं, तो होलाष्टक के दौरान रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे करने से आर्थिक लाभ मिलेगा। साथ ही इससे कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और सफलता प्राप्त होती है। साथ ही, मानसिक शांति भी मिलती है।

ईशान कोण में दीपक जलाना होगा लाभकारी

घर की उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) को वास्तु शास्त्र में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में होलाष्टक के दौरान रोज शाम को इस दिशा में घी या तिल के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन की आवक बढ़ती है।

भगवान शिव की पूजा से आएगी समृद्धि

होलाष्टक के दौरान भगवान शिव की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में इस दौरान नियमत रूप से शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाने से जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।