वैदिक ज्योतिष अनुसार हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करता है और किसी न किसी ग्रह के साथ योग भी बनाता है। यह परिवर्तन किसी के लिए शुभ तो किसी के अशुभ रहता है। आपको बता दें कि हिंदू नववर्ष 2079 के साथ चैत्र नवरात्रि भी शुरू हो चुके हैं। साथ ही इस नवसंवत्सर के राजा कर्मफल दाता शनि देव और मंत्री देव गुरु बृहस्पति हैं।

आपको बता दें कि इस बार नवसंवत्सर के शुरुआत में 30 साल बाद शनि और सूर्य का दुर्लभ योग बन रहा है। क्योंकि सूर्य शनि की राशि कुंभ में स्थित हैं। तो शनि देव अपनी स्वराशि मकर में विराजमान हैं। इसलिए इस संयोग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कौन सीं हैं ये 3 राशियां…

मेष राशि: आपके लिए यह संयोग शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस समय आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही व्यापार में मुनाफा अच्छा हो सकता है। नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। कारोबार में नई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही व्यापार का विस्तार भी होगा। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है, जिससे लोग आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। कार्यशैली में सुधार आएगा, जिससे बॉस आपसे खुश हो सकते हैं। (यह भी पढ़ें)- Chaitra Navratri 2022: सपने में मां दुर्गा का दिखना शुभ होता है या अशुभ, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

सिंह राशि: आपके लिए सूर्य और शनि का संयोग शुभ साबित हो सकता है। इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही कारोबार में लाभ के संकेत हैं। नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं। सैलरी में इजाफा या प्रमोशन हो सकता है। व्यापार में निवेश के लिए समय अनुकूल है। इस समय आपको अनुभवी लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। जिससे आपको नई चीजें सीखने को मिल सकतीं हैं। इस समय आप कोई व्यवसायिक यात्रा भी कर सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। (यह भी पढ़ें)- अप्रैल में 9 ग्रह गोचर करके बना रहे ‘धन राज योग’, इन 4 राशि वालों को धनलाभ के साथ तरक्की के भी प्रबल योग