Hindu New Year 2025 Horoscope : वैदिक पंचांग अनुसार संवत् 2082 की शुरुआत 30 अप्रैल चैत्र नवरात्रि से हो रही है। वहीं इस संवत का नाम सिद्धार्थी संवत होगा। जिसके राजा सूर्य और मंत्री भी सूर्य ही होंगे। वहीं अगर संवत की लग्न की बात करें तो सिंह लग्न होगा। वहीं इस दौरान सूर्य और चंद्रमा दोनों ही मीन राशि में स्थित होंगे। साथ ही इस बार संवत का आरंभ दुर्लभ संयोग से होगा जबकि सूर्य के साथ चंद्रमा, शनि, बुध, राहु पांच ग्रहों की युति बनने जा रही है। वहीं बुधादित्य औऱ मालव्य राजयोग भी बन रहे हैं। ऐसे में यह संवत कुछ राशियों लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए हिंदू नववर्ष लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि पर शनि देव की दृष्टि रहने वाली है। इस समय जो लोग अपनी नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे थे उन्हें अब सफलता मिल सकती है। आप नौकरी बदलने में कामयाब हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। सहयोगियों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा। साथ ही इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आप व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। वहीं बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए हिंदू नववर्ष शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि 29 मार्च को शनि के गोचर करते ही आपको शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी। इसलिए इस समय आपकी तरक्की के नए द्वार खुलेंगे। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही नए कार्य करने का विचार आएगा और उसमें कामयाबी भी हासिल कर सकेंगे। आत्मविश्वास पहले से अधिक बढ़ सकेगा। इस दौरान नए प्रोफेशनल रिलेशन बनाने पर थोड़ा फोकस करें। इसी के साथ इस साल आपको इनकम के कई नए साधन मिल सकते हैं। वहीं जो लोग संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए हिंदू नववर्ष अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही करियर में आपको उन्नति मिलने के साथ साथ ही आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। विद्यार्थियों को इस समय प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं। घर वालों के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। मकान या कोई अन्य प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। रिश्ते पहले से मजबूत होंगे। रुके कार्य पूरे होंगे। साथ ही इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।