Vikram Samwat 2081 Prediction: वैदिक ज्योतिष अनुसार हिंदू नववर्ष की शुरुआत की 9 अप्रैल से हो रही है। वहीं संवत 2081 का आरंभ 9 अप्रैल चैत्र नवरात्रि से हो रहा है। वहीं इस संवत के राजा चंद्रमा हैं और संवत के मंत्री शनि देव हैं। ऐसे में शनि देव और चंद्रमा कुछ राशियों की किस्मत चमका सकते हैं। साथ ही इन लोगों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए हिंदू नववर्ष लाभकारी साबित हो सकता है। इस अवधि में शनि देव आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी करेंगे। साथ ही आय के नए- नए सोर्स बनेंगे। वहीं आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे। साथ ही स्वास्थ्य के लिहाज से भी आपके लिए नए संवत आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। वहीं आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही जो लोग एक्पोर्ट और इंपोर्ट का कार्य करते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। साथ ही इस समय व्यापारी कोई नई व्यवसायिक डील कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ होगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

हिंदू नववर्ष सिंह राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपक कोई वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही इस राशि के जो लोग विदेश में शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें लाभ मिल सकता है। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। वहीं अगर आप व्यापारी हैं, तो आपको कारोबार में नए ऑर्डर मिल सकते हैं। साथ ही समय समय पर आपको आपका भाग्य सफलता दिलाएगा। वहीं आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए हिंदू नववर्ष लाभप्रद साबित हो सकता है। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपके नए- नए संबंध बनेंगे, जिससे भविष्य में आपको लाभ होगा। साथ इस अवधि में बौद्धिक क्षमता और कार्यकुशलता का लाभ पाएंगे। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं इस अवधि में आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024