Diamond Gemstone Benefits: रत्न शास्त्र में 9 ग्रहों का वर्णन मिलता है। साथ ही इन ग्रहों का एक रत्न प्रतिनिधित्व करता है, जैसे शुक्र रत्न का प्रतिनिधित्व हीरा रत्न करता है। मतलब अगर जन्मकुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर स्थित हो तो हीरा पहनने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है। साथ ही हीरा पहनने से व्यक्तित्व में निखार आता है। वहीं शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग आदि का कारक माना जाता है। इसलिए हीरा धारण करने से इन सेक्टरों से संबंधित भी लाभ होता है। आइए जानते हैं हीरा धारण करने के नियम और लाभ…

ये लोग पहन सकते हैं हीरा

ज्योतिष शास्त्र अनुसार हीरा रत्न  वृष, मिथुन, कन्या तुला और कुंभ राशि और लग्न वाले धारण कर सकते हैं। वहीं अगर आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह योगकारक हैं तो भी आप लोग हीरा पहन सकते हैं। वहीं कुंडली में शुक्र ग्रह सकारात्मक, उच्च के स्थित हैं तो भी आप लोग हीरा पहन सकते हैं। अगर आफ पर शुक्र ग्रह की महादशा चल रही हो तो भी आप लोग हीरा धारण कर सकते हैं। वहीं शुक्र ग्रह के साथ माणिक्य और मोती पहनने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

जानिए हीरा पहनने के लाभ

हीरा पहनने से व्यक्तित्व आकर्षक होता है। साथ ही व्यक्ति को सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं व्यक्ति लग्जरी लाइफ जीता है। साथ ही हीरा रत्न पहनने से वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहता है। वहीं जो लोग मीडिया, कला, नाटक, लग्जरी आयटम, फैशन डिजाइंनिग, फिल्म लाइन से जुड़े हुए हैं, वो लोग हीरा धारण कर सकते हैं। हीरा धारण करने से आयु में भी वृद्धि होती है।

इस विधि से करें धारण

हीरा रूस का सबसे अच्छा माना जाता है। लेकिन यह सबसे महंगा माना जाता है। इसलिए हीरा 0.50 से 2 कैरेट तक का खरीद सकते हैंं। वहीं अंगूठी को सफेद गोल्ड या चांदी के धातु में जड़वाकर पहन सकते हैं। ,साथ ही इसे शुक्ल पक्ष के शुक्रवार को सूर्य के उदय होने के बाद धारण करना चाहिए। हीरा धारण करने से पहले इसे दूध, गंगा जल, मिश्री और शहद से शुद्ध कर लें। इसके बाद शुक्र ग्रह से संबंधित दान निकालें और फिर दान को किसी मंंदिर के पुजारी को पैर छूकर देकर आएं। इसके बाद अंगूठी को धारण कर लें।

यह भी पढ़ें:

मेष, वृष और मिथुन राशि का वर्षफल 2024

कर्क, सिंह और कन्या राशि का वर्षफल 2024

तुला, वृश्चिक और धनु राशि का वर्षफल 2024

मकर, कुंभ और मीन राशि का वर्षफल 2024