Health Horoscope Today: मेष राशिफल : पारिवारिक जनों की चिंता सताएगी, जिससे बीमार पड़ सकते हैं। जीवनसाथी को सर्दी जुकाम की समस्या हो सकती है। अच्छी सेहत के लिए हरी सब्जी का सेवन करें।
वृषभ राशिफल : सेहत का खास ख्याल रखें, क्योंकि बुखार होने की संभावना है। मद्यपान से दूर रहें। परिवार में बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। भोजन में तले-भुने हुए पदार्थ के सेवन से बचें।
मिथुन राशिफल : किसी खास व्यक्ति से झगड़ा होने से चिंता होगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार दिखने को मिलेगा। जीवनसाथी को किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। बाजारू भोजन करने से बचें।
कर्क राशिफल : सेहत में सुधार होने से राहत की सांस लेंगे। जीनवसाथी का मूड अच्छा रहेगा, जिससे आपको खुशी मिलेगी। लव पार्टनर पूरे दिन खुश रहने वाले हैं। बच्चों को मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है।
सिंह राशिफल : कोई बहुमूल्य सामन हो जाने से चिंता में रहेंगे। स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट दिख सकती है। परिवार में छोटे बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखें।
कन्या राशिफल : स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपको एक तोहफा मिलने वाला है। दरअसल खुद को तनाव मुक्त पाएंगे। यात्रा के दौरान गाड़ी धीमी चलाएं, दुर्घटना हो सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
[bc_video video_id=”5976347344001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल : ऑफिस के तनाव भरे काम से छुटकारा मिलने वाला है। अच्छी सेहत के लिए रोजाना व्यायाम करना अच्छा रहेगा। माता-पिता की सेहत अच्छी रहने वाली है। बच्चों की प्रगति मानसिक खुशी प्रदान करेगी।
वृश्चिक राशिफल : आज आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहने वाला है। अधिक काम करने से कमर दर्द की समस्या उभरेगी। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक खराब हो सकता है। बच्चे स्वस्थ रहने वाले हैं।
धनु राशिफल : सेहत की दृष्टि से आज का दिन शुभ साबित होगा। मेहनत वाला काम भी आज कर सकते हैं। जीवनसाथी पूरे दिन ऊर्जावान रहने वालीं हैं। पुत्र का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। उनकी सेहत का ख्याल रखें।
मकर राशिफल : सेहत के ख्याल से आज का दिन शुभ नहीं है। सिर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। सावधानी बरतें। पत्नी को कमर दर्द की समस्या हो सकती है। बच्चों की सेहत का ख्याल रखें।
कुंभ राशिफल : खुद को ऊर्जावान और तनाव मुक्त रहेंगे। यह सेहत के लिए अच्छा साबित होगा। पत्नी की बात से प्रभावित होकर उन्हें घुमाने ले जा सकते हैं। बच्चों का पूरा दिन मस्ती में बीतेगा।
मीन राशिफल : कफ और जुकाम की समस्या हो सकती है। समय पर डॉक्टर की सलाह लें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। पिता की सेहत में गिरावट दिख सकती है। बच्चों को कोल्ड फीवर परेशान करेगा।

