Pisces Health Horoscope 2022 (Meen Rashi) in Hindi : नया साल मीन राशि वालों के लिए कुछ हल्का रह सकता है। बेहतर होगा कि अपनी सेहत का ध्यान रखें। गुरुवार को गरीबों और जरूरतमंदों को पीले रंग की मिठाई दान करें। प्रतिदिन सुबह में सूर्य देवता को जल अर्पित करें। मस्तक पर पीला चंदन लगाएं। किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या की आशंका नहीं है, लेकिन खराब पाचन तंत्र, लीवर, संक्रामक रोग इत्यादि जैसी छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्या आपको परेशान कर सकती है। इस वर्ष आप अपने खानपान का ध्यान रखते हुए व्यायाम और योग जैसी अच्छी चीजों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
2022 में आप अपने खानपान का ध्यान रखते हुए व्यायाम और योग जैसी अच्छी चीजों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। हालांकि साल 2022 में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है जिसकी वजह से आपको इस दौरान स्वयं को शांत रखने के लिए थोड़ी ज्यादा कोशिश करनी पड़ सकती है।
इस वर्ष आप मंगल ग्रह की ऊर्जा से प्रेरित रहने वाले हैं। मंगल ग्रह की ऊर्जा से आपके जीवन में नए परिवर्तन आने की संभावना है। इस पूरे ही वर्ष आप को अपने जीवन में कई बड़े बदलावों का सामना करना पड़ सकता है।
आप के आक्रामक रवैए के चलते आपके रिश्ते में लगातार टकराव की स्थिति बनी रहेगी। ऐसे में अपने रिश्ते को बेहतर बनाए रखने और परिस्थितियों को सामान्य करने के लिए आपको अपने परिवार के सदस्यों की मदद लेनी पड़ सकती है। इसके अलावा आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा इस वर्ष आपके परिवार के लोग भी आपसे ज्यादा ध्यान और आर्थिक मदद की उम्मीद लगा सकते हैं जिसकी वजह से आपके जीवन में और ज्यादा तनाव बढ़ सकता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो आपका पारिवारिक जीवन भी उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
जीवन के तनाव का असर आपके शारीरिक जीवन पर देखने को मिलेगा जिसकी वजह से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कमजोर हो सकती है। इसके अलावा मौसमी बीमारियां भी आपको दिक्कत में डाल सकती हैं। आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहे हैं और आपको कोई परेशानी ना हो इसके लिए सलाह दी जाती है कि नियमित रूप से जांच कराएं और विटामिन और मिनरल की पर्याप्त खुराक लेते रहे।
यह भी पढ़ें: मीन राशि करियर राशिफल 2022, मीन राशि आर्थिक राशिफल 2022, मीन राशि लव राशिफल 2022
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022