Health Horoscope 2022 (Kumbh Rashi) in Hindi : नए साल में आपके राशि स्वामी शनि वर्ष के पूर्वार्ध में आपके बारहवें भाव में रहेंगे, जिससे आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ तकलीफ परेशान कर सकती हैं। आपको सर दर्द, एसिडिटी जोड़ों में दर्द, अपच, सर्दी जुखाम जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। अप्रैल के पश्चात का समय स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा रहेगा। आप इस साल अपने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें।

आपकी राशि शनि की साढ़ेसाती से प्रभावित हैं इसलिए शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक शनि मंदिर या पीपल के पेड़ पर नियमित रूप से जलाते रहें, शनिवार के दिन चीटियों को मीठा आटा डालने से भी आपकी समस्याएं दूर होंगी शनिवार और मंगलवार को सुंदरकांड हनुमान चालीसा का पाठ यदि संभव हो तो अवश्य करें। भोजन में उड़द की दाल, चना दाल और काली मिर्च का उपयोग करें।

इसके अलावा इस वर्ष आपको छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है, खास कर के पाचन तंत्र से जुड़े रोग और कोई पुरानी बीमारी भी उभर सकती है। इन स्वास्थ्य समस्याओं का नकारात्मक असर आपके काम पर भी पड़ने की आशंका है। ऐसे में 2022 कुंभ स्वास्थ्य भविष्यफल के अनुसार आपको सलाह दी जाती है कि आप इस वर्ष अपने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। इसके अलावा कुछ नई व अच्छी आदतें जैसे कि अच्छा खान पान व व्यायाम और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना भी इस वर्ष आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर साबित हो सकता है।  पारिवारिक जीवन के लिहाज़ से बात करें तो घर के अन्य सदस्यों विशेष तौर पर आपके भाई बहनों के साथ आपका रवैया थोड़ा आक्रामक होने की आशंका है जिसके चलते आपके घर का माहौल भंग हो सकता है।

स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा व्यर्थ की चिंता है और बीपी की समस्या आपको परेशान कर सकती है। खानपान का विशेष ध्यान रखें और ज्यादा गर्म और मसालेदार भोजन करने से बचें। इसके अलावा जितना मुमकिन हो अपनी डाइट में तरल पदार्थों और पानी का सेवन शामिल करें। इसके अलावा इस साल आपको अपने प्रियजनों के स्वास्थ्य से संबंधित कुछ बड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कुंभ राशि करियर राशिफल 2022, कुंभ राशि आर्थिक राशिफल 2022, कुंभ राशि लव राशिफल 2022

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022