Sagittarius (Dhanu Rashi) Health Horoscope 2022 in Hindi : आपका स्वास्थ पिछले वर्ष के अनुसार इस वर्ष काफी बेहतर रहेगा। हालांकि शनिदेव बीच-बीच में आपकी परीक्षा लेते हुए आपको कुछ कष्ट देते रहेंगे लेकिन आपको कोई बड़ा रोग इस वर्ष नहीं होगा। साल की शुरुआत भगवान विष्णु को पीले पुष्पों की माला पहनाकर करें और हर गुरुवार को गाय को हरा चारा गुड़ चना आदि खिलाते रहें। घर से दूर किसी पार्क या मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं और हर बृहस्पतिवार को उसकी पूजा करें।

आपको बुखार फोड़े फुंसियां जुखाम खांसी जैसी छोटी समस्याएं हो सकती हैं, किंतु स्वास्थ्य के मामले में कोई भी लापरवाही न बरतें। क्योंकि राहु आपके पांचवें भाव में स्थित रहेगा जिसकी वजह से आपको पेट की समस्या परेशान कर सकती है। नियमित रूप से योग व्यायाम करते रहे या आपके लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

इस साल आशंका है कि आप अपनी व्यस्तताओं और सामाजिक क्रियाकलापों की वजह से ढंग से खानपान पर ध्यान नहीं देंगे जिसकी वजह से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ऐसे में अपने खानपान का इस साल आप विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य के मामले में कोई भी लापरवाही न बरतें क्योंकि राहु आपके पांचवें भाव में स्थित रहेगा जिसकी वजह से आपको पेट की समस्या परेशान कर सकती है।

इस वर्ष आप बुध ग्रह की ऊर्जा से संचालित रहने वाले हैं, जिसकी बदौलत आप अपने दृष्टिकोण में काफी सक्रिय और प्रगतिशील रहेंगे। अपने काम को पूरा करने के लिए और नए-नए प्रयास करने के लिए आप इस वर्ष हर वक्त तत्पर रहेंगे। इस वर्ष आप अपने काम के प्रति और अपनी लगन की वजह से अधिकतर समय व्यस्त रहने वाले हैं।

आपका बुद्धिमान विचार और परिपक्वता अक्सर लोगों के दिलों में आपके लिए विशेष जगह बनाने में मददगार साबित होता है और साथ ही लोग आपके पास परामर्श के लिए भी आते हैं। आप उत्साही और आशावादी होते हैं और जीवन की कोई भी परिस्थिति आपको निराश नहीं कर सकती है।

इस दौरान आपको शरीर में दर्द और माइग्रेन की शिकायत हो सकती हैं। ऐसे में आपको स्ट्रेचिंग और झुकने वाले व्यायाम दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी जाती है। साथ ही घास पर नंगे पैर चलने से आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को दूर करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा सड़क पर चलते समय विशेष ध्यान रखें क्योंकि इस दौरान आपको पैर में चोट लगने का खतरा है।

यह भी पढ़ें: धनु राशि आर्थिक राशिफल 2022, धनु राशि लव राशिफल 2022, धनु राशि करियर राशिफल 2022

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022