Fitness and Health Horoscope 2022: मेष राशि: स्वास्थ्य के लिहाज से मेष राशि वालों के लिए नया साल शुभ दिखाई दे रहा है। अप्रैल से स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। इसलिए सतर्क रहें। स्वस्थ आहार का पालन करने से साल के अंत तक आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। मानसिक तनाव कम लें। (यहां पढ़ें- मेष राशि स्वास्थ्य राशिफल 2022)

वृषभ राशि: नए साल में स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्क रहें। इस दौरान छाया ग्रह राहु-केतु की आपकी राशि के प्रथम यानी लग्न और सप्तम में उपस्थिति आपकी सेहत को प्रभावित कर सकती है। लंबे समय से किसी बीमारी से ग्रस्त हैं तो डॉक्टर को जरूर दिखा लें। (यहां पढ़ें- वृषभ राशि स्वास्थ्य राशिफल 2022)

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले स्वास्थ्य के प्रति विशेष तौर पर सतर्क रहें। अप्रैल तक खुद को लेकर ज्यादा सचेत रहना होगा। चोट लगने की संभावना है। खान-पान और रहन-सहन के प्रति ज्यादा सावधान रहना होगा। इस साल रक्त और वायु से संबंधित रोग आपको बहुत परेशान कर सकते हैं। (यहां पढ़ें- मिथुन राशि स्वास्थ्य राशिफल 2022)

कर्क राशि: नये साल में आपको स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहना होगा। इस साल आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। मौसम में परिवर्तन के समय अधिक केयर करने की जरूरत है। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। (यहां पढ़ें- कर्क राशि स्वास्थ्य राशिफल 2022)

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को अपने हेल्थ का खास ध्यान रखना होगा। हाथ पेट और गुर्दे से संबंधित बीमारियां परेशानी कर सकती हैं। इस साल आपको कुछ समस्याएं जैसे बीपी, वायरल संक्रमण या अपच की समस्या हो सकती है। (यहां पढ़ें- सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल 2022)

कन्या राशि: स्वास्थ्य के लिहाज से नया साल अच्छा रहेगा। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। इस साल आप अपनी जीवनशैली और खान-पान में काफी बदलाव करेंगे। फिटनेस की तरफ आपका ज्यादा ध्यान रहेगा। (यहां पढ़ें- कन्या राशि स्वास्थ्य राशिफल 2022)

तुला राशि: तुला राशि वालों को इस साल अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा। मौसम के बदलाव से पैदा होने वाली बीमारियों के प्रति सतर्क रहें। पाचन और वायरल संक्रमण से संबंधित रोग आपको परेशान कर सकते हैं। आपको व्यायाम करने और शरीर की फिटनेस और वजन पर पूरा नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। (यहां पढ़ें- तुला राशि स्वास्थ्य राशिफल 2022)

वृश्चिक राशि: इस साल आपको सेहत को लेकर काफी सतर्क रहना होगा। खान-पान को लेकर अधिक सावधानी बरतनी होगी। लेकिन आप अपनी सेहत को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कोशिश करते हैं। इस वर्ष के दौरान ऊर्जा का स्तर भी निम्न रहने वाला है और आप आराम भी बेहद कम करेंगे। (यहां पढ़ें- वृश्चिक राशि स्वास्थ्य राशिफल 2022)

धनु राशि: आपका स्वास्थ पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष काफी बेहतर रहेगा। छोटी मोटे रोग कुछ परेशान कर सकते हैं लेकिन किसी बड़े रोग के होने की संभावना कम है। नियमित रूप से व्यायाम करते रहें। (यहां पढ़ें- धनु राशि स्वास्थ्य राशिफल 2022)

मकर राशि: इस साल आप अच्छे स्वास्थ्य के साथ अपना जीवन व्यतीत करते दिखाई देंगे। इस दौरान आप अपने किसी पुराने रोग से मुक्ति पा सकेंगे। शनि के गोचर के दौरान आपको कुछ मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। संभव हो सके खुद को तनाव से मुक्त रखे। (यहां पढ़ें- मकर राशि स्वास्थ्य राशिफल 2022)

कुंभ राशि: नए साल में आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ तकलीफ परेशान कर सकती हैं। आपको सर दर्द, एसिडिटी जोड़ों में दर्द, सर्दी जुखाम जैसी समस्याएं इस साल होने की संभावना है। अप्रैल के बाद का समय स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा रहेगा। आप इस साल अपने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। (यहां पढ़ें- कुंभ राशि स्वास्थ्य राशिफल 2022)

मीन राशि: नया साल मीन राशि वालों के लिए बेहतर होगा। हालांकि छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं लगी रहेंगी। इस वर्ष आप अपने खानपान का ध्यान रखते हुए व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। हालांकि साल 2022 में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। (यहां पढ़ें- मीन राशि स्वास्थ्य राशिफल 2022)