Health Horoscope 2022 (Vrishabh Rashi) in Hindi : नए साल में स्वास्थ्य को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहें। इस दौरान छाया ग्रह राहु-केतु की आपकी राशि के प्रथम यानी लग्न और सप्तम में उपस्थिति आपको सेहत संबंधी कई प्रकार की परेशानी दे सकती है। लंबे समय से किसी बीमारी से ग्रस्त हैं तो डॉक्टर से इस बारे में जरूर सलाह लें। राहु और केतु अप्रैल के शुरुआत में जैसे ही आपकी राशि से अपने को परिवर्तित करेंगे उसके बाद का समय सेहत के दृष्टिकोण से आपके लिए अच्छा रहेगा।
आपके लिए वर्ष के मध्य से अंत तक लाभकारी स्वास्थ्य दिनचर्या विकसित करना ज्यादा आसान होगा। इसके अलावा यदि आप किसी भी चीज़, भोजन, या बुरी आदतों जैसे धूम्रपान या शराब पीने के आदी हैं, तो आपके लिए उन पर विजय प्राप्त करना आसान हो जाएगा। एक दैनिक व्यवस्था विकसित करने की सलाह दी जाती है, जिसके परिणामस्वरूप आप जो काम नहीं कर थे उसे ठीक करने में सक्षम होंगे।
इस साल आप शनि की ऊर्जा से प्रभावित रहने वाले हैं। आप अपने आसपास की चीजों के सकारात्मक पहलुओं का पता लगाने में सक्षम और सफल रहेंगे। इसके अलावा यदि आप कड़ी मेहनत करते हैं तो यह आपके जीवन के प्रति सही और बेहतरीन निर्णय लेने में आपकी मदद करेगा। इसके अलावा इस वर्ष आपको अपनी कड़ी मेहनत के लिए उचित प्रशंसा और उपहार भी हासिल होगा।
इस साल अपना वजन स्थिर रखना आपके लिए एक बड़ी चुनौती साबित होगी, लेकिन आपको अनुशासित रहकर इस समस्या का भी हल निकालना पड़ेगा।आपको दैनिक व्यवस्था विकसित करने की सलाह दी जाती है, जिसके परिणामस्वरूप आप जो काम नहीं कर थे उसे ठीक करने में सक्षम होंगे।
जो लोग लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे उन्हें इस दौरान शुभ समाचार हासिल हो सकता है और आपकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। इसके अलावा जो लोग अपने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का हल ढूंढने का प्रयत्न कर रहे हैं उन्हें भी अच्छे निदान और चिकित्सीय परामर्श मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह साल स्वास्थ्य के लिहाज़ से अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान अपनी बीमारियों से लड़कर स्वस्थ जीवन जिएंगे।
यह भी पढ़ें: वृषभ आर्थिक राशिफल 2022, वृषभ लव राशिफल 2022, वृषभ करियर राशिफल 2022
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022