Palmistry on Shukra Parvat: हस्तरेखा शास्त्र में यह माना जाता है कि शुक्र ग्रह मनुष्य को प्रेम, यश, सुख-समृद्धि और ऐश्वर्या देता है। बताया जाता है कि जिस व्यक्ति की हथेली का शुक्र पर्वत अच्छी स्थिति में नहीं होता है उसके जीवन में बहुत कम सुख होते हैं। हस्तरेखा शास्त्र यह कहता है कि हमारी हथेली में सभी ग्रहों का विशेष स्थान होता हैं।
सभी ग्रहों की तरह शुक्र पर्वत के लिए भी एक विशेष स्थान निश्चित है जिसे देख और समझ कर हम अपने जीवन में मिलने वाले सुखों का अनुमान लगा सकते हैं। हथेली में अंगूठे के नीचे शुक्र पर्वत का स्थान है। बताया जाता है कि इस पर्वत से प्रेम और विवाह के संबंध को भी गहराई से समझा जा सकता है। शुक्र पर्वत की बनावट से वैवाहिक जीवन के सुखों, कलात्मकता, प्रेम संबंधों और भौतिक सुखों के बारे में जाना जा सकता है।
अगर आपकी हथेली का शुक्र पर्वत उभार लिए हुए है यानी ऊपर की ओर उठा हुआ मोटा दिख रहा है तो बताया जाता है कि आपका शुक्र पर्वत अच्छी स्थिति में है यानी आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत है। कहते हैं कि ऐसा व्यक्ति प्रेम और वासना के प्रति अधिक आकर्षित होता है। जिस व्यक्ति का शुक्र पर्वत ऐसा होता है वह बहुत दयालु और भावुक होता है। साथ ही इसकी वजह से व्यक्ति में सुंदरता और आकर्षण होता है। कहते हैं कि जिनका शुक्र ग्रह मजबूत होता है उनका रंग गोरा होता है। शुक्र ग्रह के उच्च स्थिति में होने से व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
हस्तरेखा शास्त्र यह मानता है कि जिन लोगों की हथेली में उनका शुक्र पर्वत दबा या चपटा होता है उन्हें कई प्रकार की शारीरिक समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। विद्वानों का मानना है कि ऐसे लोगों का चरित्र कमजोर होता है। ऐसे शुक्र पर्वत वाले लोगों से अन्य लोग प्रभावित नहीं हो पाते हैं। इन्हें किसी को अपनी और आकर्षित करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती हैं। बताया जाता है कि ऐसे व्यक्ति के जीवन में नकारात्मकता बहुत अधिक होती है। जीवन में सुख समृद्धि और ऐश्वर्य प्राप्त करने के लिए इन लोगों को बहुत कठिन परिश्रम करना पड़ता है।
अगर आपके शुक्र पर्वत पर बहुत सारी रेखाएं हैं तो इसका मतलब यह है कि आपको शुक्र ग्रह की वजह से कई तरह की मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। जानकारों का मानना हैं कि जिस व्यक्ति के शुक्र पर्वत पर तिल होता है उन्हें अपयश मिलने की संभावनाएं बनी रहती हैं। साथ ही यह बताया जाता है कि जिन लोगों के शुक्र पर्वत पर वर्गाकार होता है उन्हें जेल यात्रा करनी पड़ती है। इसके अलावा यह भी बताया जाता है कि अगर आपका शुक्र पर्वत मणिबंध रेखा की तरफ झुका हुआ हो यानी कलाई की ओर झुक रहा हो तो आप यात्रा के शौकीन होंगे।