हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की हथेली में कुछ ऐसे चिह्न होते हैं, जिनसे पता लगाया जा सकता है कि यह व्यक्ति धनवान बन सकता है या नहीं या फिर कब धनवान बनेगा। साथ ही कहा जाता है व्यक्ति को जीवन में सफलता हासिल करने और अमीर बनने के लिए किस्मत का साथ मिलना भी जरूरी होता है। बता दें कि कई लोगों का भाग्य बलवान होने के साथ-साथ उनकी हथेली में कुछ ऐसे चिह्न होते हैं जो उनको धनवान बनाते हैं। आइए जानते हैं उन चिह्नों के बारें में…

त्रिशूल का निशान होना:

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में त्रिशूल का निशान होना बहुत ही शुभ माना जाता है। जिस व्यक्ति की हथेली पर ह्रदय रेखा के सिरे पर गुरु पर्वत के पास त्रिशूल का निशान हो तो ऐसे व्यक्ति को सरकारी नौकरी और उच्च पद प्राप्त होता है। साथ ही ऐसे लोग किस्मत के धनी और आर्थिक रूप से मजबूत होते हैं। ये लोग कड़ी मेहनत करके एक ऊंचे मुकान पर पहुंचते हैं। ऐसे व्यक्तियों के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं रहती। नौकरी या व्यापार में समय के साथ-साथ सफलताएं मिलती जाती हैं।

अगर यहां हो मछली का चिह्न:

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जातक की हथेली पर मछली का चिह्न बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा व्यक्ति जीवन में अच्छी शिक्षा, धन दौलत और मान-सम्मान प्राप्त करता है। साथ ही हथेली पर यह निशान लंबी आयु का भी प्रतीक माना जाता है। ऐसे व्यक्तियों के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं रहती। इन पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

हथेली पर हो तराजू का निशान:

अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर तराजू की आकृति का चिह्न बना हो तो यह बहुत शुभ निशान माना जाता है। ऐसे लोगों को अचानक धन की प्राप्ति होती हैं। इसके अलावा ये लोग विदेश की यात्राएं भी करते हैं और विदेश में रहकर धन कमाते हैं। साथ ही ऐसे लोग व्यापार में अच्छा धन कमाते हैं और उच्च व्यवसायी बनते हैं। (यह भी पढ़ें)- 2021 के अंत में शुक्र ग्रह करेंगे धनु राशि में गोचर, 2022 में इन 4 राशि वालों के प्रमोशन और सैलरी बढ़ने के हैं प्रबल योग

हथेली पर हो धनुष और माला का निशान:

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर धनुष और माला की आकृति का निशान होता है तो वह तो ऐसे व्यक्तियों पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बरसती रहती है। ऐसे व्यक्ति कभी निर्धन नहीं होते। इन लोगों को जीवन में  यश और वैभव की प्राप्ति होती है। साथ ही कहा जाता है कि ऐसे लोगों को कम मेहनत में ही बेहतर परिणाम प्राप्त हो जाते हैं और ये लोग कम उम्र में ही धनवान हो जाते हैं। (यह भी पढ़ें)- कहीं आपकी कुंडली में भी तो नहीं है मारकेश दशा? जानिये- क्या होता है इसका प्रभाव