हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की हथेली पर बनी रेखाओं और निशानों की व्याख्या की गई है। इस व्याख्या के आधार पर व्यक्ति के भविष्य सहित कई जानकारियां दी गई हैं। हस्तरेखा शास्त्र में स्त्रियों के बारे में भी काफी जिक्र किया गया है। हस्तरेखा के मुताबिक कुछ स्त्रियों की हथेली पर ऐसे निशान स्थित होते हैं, जिनके आधार पर यह जाना जा सकता है कि वह स्त्री कितनी भाग्यशाली है। कुछ स्त्रियों की हथेली पर कमल या मछली जैसी कुछ आकृति बनी हुई होती है। हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो ऐसी स्त्रियों बहुत ही भाग्यशाली होती हैं। माना जाता है कि इन स्त्रियों का जीवन सुख-सुविधाओं से सम्पन्न होता है।
कुछ स्त्रियों की हथेली पर रथ या ध्वज जैसा निशान बना होता है। इन्हें भी किस्मत का धनी माना गया है। कहते हैं कि इन स्त्रियों की शादी अच्छे परिवार में होती है। इनके पति किसी बड़ी पोस्ट पर काम कर रहे होते हैं। मालूम हो कि कुछ स्त्रियों की दाहिनी हथेली पर तराजू और बाईं हथेली पर हाथी या बैल जैसी आकृति बनी होती है। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक ऐसी स्त्रियों के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती। ऐसा माना जाता है कि ऐसी स्त्रियों की शादी किसी बड़े बिजनेसमैन से होती है।
कुछ ऐसी स्त्रियां भी होती हैं जिनकी हथेली पर शंख या चक्र का निशान बना हुआ होता है। कहते हैं कि ऐसी स्त्रियों का वैवाहिक जीवन काफी अच्छा गुजरता है। माना जाता है कि इनकी संतान अपने करियर में काफी तरक्की करती है। कहते हैं कि इनके पुत्र कोई बड़े अधिकारी बनते हैं। आपने कुछ ऐसी स्त्रियों सी हथेली देखी होगी जो गुलाबी होती है। या फिर उनकी हथेली में लालिमा पाई जाती है। इन स्त्रियों के भी सौभाग्यशाली होने की बात कही गई है। माना जाता है कि इन्हें अपने जीवन में कभी भी धन की कमी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।
