Hartalika Teej 2024 Date (कब है हरतालिका तीज 2024): हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस साल दो दिन तिथि पड़ने के कारण लोगों के काफी असमंज की स्थिति बनी हुई है कि आखिर हरतालिका तीज का व्रत 5 को होगा कि 6 सितंबर को। हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का विशेष महत्व है। अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन मां पार्वती और शिव जी की विधिवत पूजा करने का विधान है। इसके साथ ही कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा वर पाने के लिए व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं हरतालिका तीज की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व…

हरतालिका तीज 2024 की सही तारीख (Hartalika Teej 2024 Date)

द्रिक पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज भाद्रपद शुक्ल तृतीया तिथि 5 सितंबर को दोपहर 12:21 बजे से लेकर 6 सितंबर को दोपहर 3:01 बजे तक है। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर शुक्रवार को रखा जाएगा।

हरतालिका तीज 2024 पूजा मुहूर्त (Hartalika Teej 2024 Puja Muhurat)

हरतालिका तीज के दिन यानी 6 सितंबर को सुबह में पूजा का मुहूर्त 6 बजकर 2 मिनट से 8 बजकर 33 मिनट तक है। इसके साथ ही प्रदोष काल यानी शाम के समय भी कई लोग पूजा करते हैं। प्रदोष काल सूर्यास्त के बाद आरंभ होता है। इसलिए प्रदोष काल 06:36 आरंभ हो जाएगा।

हरतालिका तीज 2024 दिन का चौघड़िया मुहूर्त (Hartalika Teej 2024 Muhurat)

चर-सामान्य मुहूर्त: सुबह में 06:02 बजे से 07:36 बजे तक
लाभ-उन्नति मुहूर्त: सुबह में 07:36 बजे से 09:10 बजे तक
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: सुबह में 09:10 बजे से 10:45 बजे तक
शुभ-उत्तम मुहूर्त: दोपहर में 12:19 बजे से 01:53 बजे तक
चर-सामान्य मुहूर्त: शाम में 05:02 बजे से 06:36 बजे तक

हरतालिका तीज 2024 पर बन रहा शुभ योग (Hartalika Teej 2024 Shubh Yog)

पंचांगके अनुसार, हरतालिका तीज पर रवि योग,शुक्ल योग के साथ चित्रा नक्षत्र बन रहा है। रवि योग सुबह 9 बजकर 25 मिनट से लग रहा है, जो अगले दिन 7 सितंबर को सुबह 6 बजकर 02 मिनट पर समाप्त होगा।

हरतालिका तीज 2024 अशुभ समय (Hartalika Teej 2024 Rahukaal)

हिंदू धर्म के अनुसार, राहुकाल के दौरान किसी तरह की पूजा करने का मनाही होती है। हरतालिका तीज पर सुबह 10:45 बजे से दोपहर 12:19 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान पूजा न करें।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024