Hartalika Teej 2024 Date: हिंदू धर्म में तीज पर्व का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार, साल में तीन तीज पड़ती है जिन्हें हरियाली तीज, कजरी तीज और हरतालिका तीज के नाम से जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य और संतान की प्राप्ति के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शिव जी और माता पार्वती की विधिवत पूजा करती हैं। इसके अलावा कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा और योग्य वर के लिए व्रत रख सकती है। जानें हरितालिका तीज की तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व…

हरतालिका तीज 2024 तिथि (Hartalika Teej 2024 Date)

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 5 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से शुरू हो रही है, जो 6 सितंबर को दोपहर 3 बजकर 1 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर हरतालिका तीज 6 सितंबर 2024, शुक्रवार को मनाई जाएगी।

हरतालिका तीज 2024 मुहूर्त (Hartalika Teej 2024 Muhurat)

पूजा का शुभ मुहूर्त- सुबह में 6 बजकर 2 मिनट से सुबह 8 बजकर 33 मिनट तक है। इसकी कुल अवधि 2 घंटे 31 मिनट है।

हरतालिका तीज 2024 पर करें इन मंत्रों का जाप (Hartalika Teej 2024 Mantra)

देवी पार्वती का मंत्र

ऊं उमयेए पर्वतयेए जग्दयेए जगत्प्रथिस्थयेए स्हन्तिरुपयेए स्हिवयेए ब्रह्म रुप्नियेए”

शिव मंत्र

ऊं ह्रयेए महेस्ह्अरयेए स्हम्भवे स्हुल् पद्येए पिनक्ध्रस्हे स्हिवये पस्हुपतये महदेवयअ नमह्”“

क्षमा मंत्र

जगन्मातर्मातस्तव चरणसेवा न रचिता न वा दत्तं देवि द्रविणमपि भूयस्तव मया। तथापि त्वं स्नेहं मयि निरुपमं यत्प्रकुरुषे कुपुत्रो जायेत क्व चिदपि कुमाता न भवति॥

हरतालिका तीज 2024 धार्मिक महत्व (Hartalika Teej 2024 Significance)

सुहागिन और कुंवारी कन्याओं के लिए हरितालिका के लिए मंगलकारी माना जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन और संतान की प्राप्ति के लिए करती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए इस व्रत को करती है। ये पर्व काफी खास होता है, क्योंकि ये मायके नहीं बल्कि ससुराल में लेकर किया जाता है। इस दिन ससुराल पक्ष के लोग अपनी बहू को सिंजारा यानी वस्त्र, ज्वैलरी, मिठाई से लेकर अन्य उपहार मिलता है। इसके साथ ही सुहागिन महिलाएं मेहंदी लगाने के साथ सोलह श्रृंगार करती है।

हरियाली तीज, कजरी और हरतालिका तीज में क्या है अंतर? (Difference Between Hariyali Teej And Hartalika Teej 2024)

हिंदू धर्म में तीनों तीज काफी शुभ माना जाता है। तीनों तीज अलग-अलग समय में मनाई जाती है। सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज क व्रत रखा जाता है। इसके साथ ही भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज और भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज का व्रत रखा जाता है। हरियाली तीज के करीब एक माह के बाद हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है, जो गणेश चतुर्थी के एक दिन पहले मनाई जाती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024