Hartalika Teej 2024 Date, Time, Puja Muhurat Timings, Hartalika Teej Kab Hai in Hindi: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन और संतान की तरक्की और प्राप्ति के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इसके साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती है। इस साल हरतालिका तीज में काफी शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में पूजा-अर्चना करने से कई गुना अधिक फलों की प्राप्ति होती है। इस पर्व को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,बिहार और झारखंड में धूमधाम से मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस साल कब मनाया जा रहा है हरतालिका तीज का पर्व। इसके साथ ही जानें शुभ मुहूर्त सहित अन्य जानकारी…
कब है हरतालिका तीज 2024? (Hartalika Teej 2024 Date)
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 5 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से आरंभ होगी, जो 6 सितंबर को दोपहर 3 बजकर 1 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर हरतालिका तीज 6 सितंबर 2024, शुक्रवार को मनाई जाएगी।
हरतालिका तीज 2024 मुहूर्त (Hartalika Teej 2024 Muhurat)
हरियाली तीज की पूजा का शुभ मुहूर्त- सुबह में 6 बजकर 2 मिनट से सुबह 8 बजकर 33 मिनट तक है। इसकी कुल अवधि 2 घंटे 31 मिनट है।
सूर्यास्त – 6 बजकर 36 मिनट पर हो रहा है।
हरतालिक तीज पर ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:30 बजे से 05:16 बजे तक है
अभिजीत मुहूर्त- सुबह में 11:54 बजे से दोपहर 12:44 बजे तक
राहुकाल- सुबह 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक
हरतालिकी तीज 2024 महत्व (Hartalika Teej 2024 Importance)
हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का विशेष महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और दूसरे दिन पारण के शुभ मुहूर्त में व्रत खोलती है। यह व्रत कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन मिट्टी से मां पार्वती और शिव जी की मूर्ति बनाई जाती है। इसके साथ ही उनकी विधिवत पूजा की जाती है। इसके साथ ही अगले दिन के अंतिम प्रहर की पूजा के बाद देवी पार्वती को चढ़ाया हुआ सिंदूर अपनी मांग में भर सकती हैं। इससे अखंड सौभाग्य और सिखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।