Uranus Transit In Taurus: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि 1 जून को यूरेनस ग्रह वृष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। यूरेनस सूर्य की कक्षा का ही एक ग्रह है जो सूर्य की सातवीं कक्षा में उसके चारों ओर चक्कर लगाता है। यह पूरे 84 वर्षों में एक चक्कर पूरा करता है। मतलब 12 राशियों के हिसाब से यह प्रत्येक राशि में कम से कम 7 वर्ष तक रहता है। ऐसे में यूरेनस के गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन स हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए यूरेनस का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही इस अवधि में आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं व्यापारी वर्ग के जातक अपने नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही आपको अधिक मुनाफा होगा। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव हो सकता है। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपके सुख साधनों में भी वृद्धि होगी।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
यूरेनस का गोचर कर्क राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यूरेनस का गोचर आपकी राशि से इनकम भाव पर हुआ है। इसलिए इस समय आपके आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं इस अवधि में नौकरी में सफलता और कई शुभ अवसर मिल सकते हैं। आपके प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। साथ ही इस समय आपको पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। साथ ही संतान से जुड़ा कोई समाचार मिल सकता है। वहीं इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए यूरेनस का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह राशि परिवर्तन आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर हुआ है। इसलिए इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं अगर आप राजनीति से जुड़े हुए हैं तो उनको राजनीति में विजय मिल सकती है। साथ ही इस राशि के जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें इस दौरान बेहतर अवसर मिल सकते हैं। वहीं इस समय आप वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं।