Hariyali Teej 2025 Vrat Ke Niyam: हरियाली तीज का पर्व महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। विवाहित स्त्रियां इस दिन व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करती हैं, जबकी अविवाहित कन्याएं इस दिन योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का आरंभ 26 जुलाई की रात 10 बजकर 41 मिनट पर हो रहा है और इस तिथि का समापन 27 जुलाई की रात 10 बजकर 41 मिनट पर होगा। ऐसे में इस साल हरियाली तीज का व्रत 27 जुलाई को रखा जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस व्रत के दौरान कुछ ऐसे कार्य हैं, जिन्हें करने से बचना चाहिए। वरना इससे आपका व्रत अधूरा रह सकता है और माता पार्वती भी नाराज हो सकती हैं।

हरियाली तीज पर न करें ये गलतियां

पवित्रता का रखें खास ध्यान

हरियाली तीज के दिन यदि आप व्रत रख रही हैं तो इस दिन आपको पवित्रता और नियमों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही, इस दिन व्रत रखने वाले लोगों को झूठ बोलने, लड़ाई-झगड़ा करने से बचना चाहिए। इसके अलावा इस दिन गलती से भी मांस-मदिरा और तामसिक पदार्थ जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

पानी का सेवन न करें

हरियाली तीज के दिन व्रत रखने वाली महिलाओं को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि इस दिन गलती से भी पानी का सेवन न करें। व्रत का संकल्प लेने से पहले व्यक्ति को पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए। अगर आप व्रत का संकल्प लेने के बाद अन्न या जल का सेवन कर लेते हैं, तो व्रत का प्रभाव नष्ट हो जाता है और पूजा अधूरी मानी जाती है। साथ ही, इससे माता पार्वती के आशीर्वाद से आप वंचित रह सकते हैं।

मायके से मिली सामग्री का ही प्रयोग करें

इस दिन व्रत करने वाली महिलाओं को ध्यान रखना चाहिए कि तीज की पूजा में मायके से आई हुई सामग्री का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इस दिन ससुराल पक्ष से मिले वस्त्र और सामग्री का प्रयोग नहीं करना चाहिए। अगर ससुराल पक्ष की वस्तुओं का इस्तेमाल करते हैं तो इससे व्रत में बाधा आ सकती है।

सही समय में ही करें पारण

इस बात का खास ध्यान रखें कि हरियाली तीज के व्रत का पारण शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए। तभी आपको व्रत का शुभ फल प्राप्त होगा।

इन बातों का भी रखें ध्यान

हरियाली तीज के व्रत का सामान मंगलवार के दिन बिल्कुल भी नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि शास्त्रों में इसे अशुभ माना गया है। इसके अलावा इस दिन काले रंग का इस्तेमाल करना भी वर्जित माना गया है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।