Mahalaxmi Rajyog In Hariyali Teej 2025: जुलाई के अंत में हरियाली तीज के दिन सिंह राशि में महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होने वाला है। दरअसल, चंद्रमा सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई दिन रहते हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ संयोग करके शुभ-अशुभ राजयोगों का निर्माण करते रहते हैं। ऐसे ही हरियाली तीज के दिन मंगल के साथ चंद्रमा की युति हो रही है। वैदिक पंचांग के अनुसार, चंद्रमा 26 जुलाई को दोपहर 3 बजकर 51 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर पहले से ही मंगल ग्रह विराजमान है। ऐसे में मंगल-चंद्र की युति से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ये राजयोग 28 जुलाई 2025 तक रहेगा। करीब 54 घंटे बनने वाला ये योग कई राशि के जातकों किस्मत को चमका सकता है। हरियाली तीज पर बनने वाला ये राजयोग कई राशि के जातकों को नौकरी, बिजनेस में अपार सफलता दिलाने के साथ धन लाभ कमा सकता है। परिवार में सुख-समृद्धि के साथ पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं महालक्ष्मी राजयोग बनने से किन राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ…

Virgo Horoscope 2025: वक्री शनि कन्या राशि के जातकों के लिए होगा भाग्यशाली, जानें करियर, व्यापार और आर्थिक स्थिति के मामले में कैसे बीतेंगे अगले 6 माह

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए मंगल-चंद्र की युति से बना महालक्ष्मी राजयोग लकी हो सकता है। इस राशि के जातकों को सौंदर्य, सज्जा, बुद्धि, विवेक, संतान, विवाह और जीवनसाथी की खुशहाली में प्रगति होगी। छात्रों को शिक्षा और करियर में सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को भी सफलता हासिल हो सकती है। कोई नया काम आरंभ करना चाहते है, तो इस अवधि में करना लाभकारी हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। इसके साथ ही संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी हो सकती है। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के बीच प्यार बना रहेगा। इसके साथ ही हर तरह के वाद-विवाद , गलतफहमी दूर हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी राजयोग कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकता है। इस राशि में केतु भी विराजमान है। ऐसे में ये राशि सेल्फ-मेड होती है और अपनी मेहनत, कौशल और विवेक से उन्नति करती है। महालक्ष्मी राजयोग बनने से धन, कुटुंब और वाणी स्थान में शुभ परिणाम लाएगा। आपको राजसुख की प्राप्ति हो सकती है। प्रशासन, राजनीति, मीडिया आदि से जुड़े क्षेत्रों में जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। विदेश यात्रा के भी मौके मिल सकते हैं। लंबे समय से जिस काम में आप मेहनत कर रहे हैं, तो उसमें सफलता हासिल हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। मां लक्ष्मी की कृपा से नया वाहन, संपत्ति आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। व्यापार में भी कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है।

मीन राशि (Pisces Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी चंद्र-मंगल का संयोग से बना महालक्ष्मी राजयोग काफी लकी हो सकता है। चंद्रमा और मंगल मिलकर आपके जीवन में चली आ रही परेशानियों का समाप्त करेगा। कार्यस्थल या फिर घर में किसी बात को लेकर किसी से अनबन चल रही है, तो वह इस अवधि में सुलझ सकती है। इसके साथ ही मीन के छठे भाव में केतु समस्याओं का निवारण करेगा और पंचम स्थान में बुधादित्य योग के साथ केंद्र में दो शुभ ग्रह होने से लाखों दोष दूर होंगे। आपकी मानसिक स्थिति पर भी अच्छा खासा सुधार हो सकता है। व्यापार की बात करें, तो विदेश से अच्छी कमाई हो सकती है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। कार्य़स्थल में आपके काम की सराहना होगी। इसके साथ ही पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

12 साल बाद हरियाली तीज पर शुक्र बनाएंगे गजलक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को पलट सकती है किस्मत, नई नौकरी के साथ होगी अपार धन-संपदा की प्राप्ति

अगस्त माह में सूर्य, बुध और शुक्र राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जिससे गजलक्ष्मी, लक्ष्मी नारायण, बुधादित्य, गजकेसरी जैसे कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिल सकता है। लेकिन इन पांच राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं अगस्त माह की लकी राशियों के बारे में। जानें अगस्त माह का ग्रह गोचर

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।