Hariyali Teej 2023: हिंदू धर्म में हरियाली तीज का विशेष महत्व है। प्रतिवर्ष सावन मास के शुक्ल पक्ष की हरियाली तीज का व्रत रखा जाता है। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं और मां पार्वती और भगवान शिव की विधिवत पूजा करके उनकी कृपा पाती है। माना जाता है कि हरियाली तीज के दिन मां पार्वती-शिव जी का पुनर्मिलन हुआ था। इसलिए इस दिन का विशेष महत्व है। जानिए इस साल कब है हरतालिका तीज। इसके साथ ही जानिए महत्व।

कब है हरियाली तीज 2023 (Hariyali Teej 2023 Tithi)

सावन का माह भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना माना जाता है। इस दौरान भोलेनाथ की विधिवत पूजा करने से व्यक्ति की हर एक इच्छा पूरी हो जाती है। बता दें कि इस बार अधिकमास होने के कारण सावन मास पूरे 59 दिन का होगा। सावन 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा। इसके साथ ही हिंदू पंचांग के अनुसार, हरियाली तीज का व्रत 19 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा।

हरियाली तीज 2023 का शुभ मुहूर्त और तिथि ( Hariyali Teej 2023 Date And Shubh Muhurat)

वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 18 अगस्त 2023 को रात 08 बजकर 01 मिनट से आरंभ हो रही है, जो 19 अगस्त को रात 10 बजकर 19 मिनट पर समाप्त हो रहा है। ऐसे में हरियाली तीज 19 अगस्त 2023 को पड़ रही है।

अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक।

विजय मुहूर्त : दोपहर 02 बजकर 35 मिनट से 03 बजकर 23 मिनट तक।

गोधूलि मुहूर्त : शाम को 06 बजकर 39 मिनट से 07 बजकर 02 मिनट तक।

सायाह्न सन्ध्या : शाम को 06 बजकर 39 मिनट से 07 बजकर 50 मिनट तक।

रवि योग : दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से अगले दिन सुबह 06 बजकर 27 तक।

हरियाली तीज का महत्व ( Hariyali Teej 2023 Significance)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था। इस कारण इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं। इसके साथ ही अविवाहित कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए व्रत रख सकती है।