Hariyali Amavasya 2024 Upay: हर साल श्रावण मास की अमावस्या तिथि को हरियाली अमावस्या कहा जाता है। इसके अलावा इसे श्रावण अमावस्या, सावन अमावस्या के नाम से भी जाना जात है। ये अमावस्या काफी खास होती है, क्योंकि शिव जी के सबसे प्रिय माह में पड़ रही है। इस दिन भगवान शिव , विष्णु जी की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ तर्पण, पिंडदान करने के साथ-साथ स्नान-दान करने का विशेष महत्व है। इस साल की हरियाली अमावस्या काफी खास है, क्यों कि इस साल 148 सालों के बाद काफी शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में इन ज्योतिषीय उपायों को करना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं हरियाली अमावस्या के दिन किन उपायों को करना होगा शुभ…

हरियाली अमावस्या पर रवि पुष्य योग

इस साल हरियाली अमावस्या पर काफी शुभ योग बन रहा है। इस दिन रविवार होने के साथ-साथ 4 अगस्त के साथ-साथ रवि पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। ऐसे में इस दिन किए गए कार्यों से कई गुना अधिक फलों की प्राप्ति होगी। रवि पुष्य योग काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में किसी भी काम को करने से कई गुना अधिक फल मिलता है। इसके साथ ही पितरों की शांति के लिए पूजा पाठ करने से सुख-समृद्धि आती है।

हरियाली अमावस्या पर करें ये उपाय

पितरों को प्रसन्न करने के लिए

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण यानी जल अर्पित करना शुभ माना जाता है। इसकेसाथ ही पितरों के नाम पर पेड़ अवश्य लगाना चाहिएष इससे पितर प्रसन्न होता है। इसके कारण पितृ दोष से भी निजात मिल सकती है।

धन लाभ के लिए

अगर आप हमेशा पैसों की तंगी से परेशान रहते हैं और बनते-बनते काम बिगड़ जाते हैं, तो एक पीले रंग के कपड़े में एक चांदी का सिक्का बांधकर रख लें। इससे आपकी कुंडली में गुरु बृहस्पति के साथ चंद्रमा की स्थिति मजबूत होगी। इससे समाज में मान-सम्मान की वृद्धि के साथ-साथ पैसों की तंगी से छुटकारा मिलेगा।

शनि की कृपा के लिए

अगर आपकी कुंडली में शनि दोष, शनि साढ़े साती या ढैय्या चल रही है, जिसके कारण शारीरिक, मानसिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो हरियाली अमावस्या के दिन शाम के समय यानी छह से 8 बजे के बीच बेल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जला दें। ऐसा करने से शिव जी के साथ-साथ शनिदेव की विशेष कृपा होगी और आपको हर एक क्षेत्र में सफलता हासिल होगी।

हरियाली अमावस्या पर लगाएं पौधे

हरियाली अमावस्या के दिन पेड़-पौधे लगाना काफी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से त्रिदेव के साथ-साथ मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है। इसलिए हरियाली अमावस्या के दिन गुलाब, कनेर, सूरजमुखी, खेर, लाल चंदन, चमेली, बरगद, पीपल, नीम,. आम, अपामार्ग , शमी, गेंदे का फूल, अश्वगंधा आदि लगा सकते हैं। ऐसा करने से कुंडली में नौ ग्रहों की स्थिति भी मजबूत होगी।

धन-संपदा के लिए

अगर में सुख-शांति और धन संपदा चाहते हैं, तो हरियाली अमावस्या के दिन एक छोटी सी कांच की कटोरी या कंटेनर में 3-4 मुट्ठी चावल, एक हल्दी की गांठ और कुछ मोती रख दें और इसे अच्छी तरह से बांधकर उत्तर दिशा में रख दें और साल भर ऐसे ही रखना रहने दें। कांच बुध, चावल को चंद्रमा, हल्दी को गुरु बृहस्पति का कारक माना जाता है। भगवान गणेश की दिशा में इसे रखने से आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल होने के साथ-साथ धन संपदा की प्राप्ति होगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024