Valentine Day Gift For Him Or Her: वेलेंटाइन डे के मौके पर प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं। हर किसी की यही चाह होती है कि उनका गिफ्ट उनके पार्टनर को बेहद ही पसंद आये। पार्टनर किस गिफ्ट से खुश होगा इस बात को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बनी रहती है। अगर आप भी इस खास मौके पर अपने हमसफर, गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड को कुछ खास गिफ्ट देने की सोच रहे हैं तो यहां आप जानेंगे कि राशि अनुसार आपके पार्टनर के लिए कौन सा गिफ्ट सबसे बेस्ट रहेगा।
मेष: इस राशि के जातकों को गुस्सैल प्रवृति का माना जाता है। इस राशि क जातकों के लिए वेलेंटाइन डे खास होता है। मेष राशि के जातकों को आमतौर पर कीमती चीज पसंद आती है। ऐसे में पार्टनर को कीमती परफ्यूम गिफ्ट करना अच्छा साबित होगा।
वृषभ: इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस कारण इस राशि से संबंधित लोगों को सफेद, हल्के पीले या चमकीले रंग से जुड़ी वस्तुएं काफी पसंद आती हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को चेन, डायमंड रिंग या चमकीली धातुओं को गिफ्ट करना अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
मिथुन: इस राशि के जातक घूमना-फिरना पसंद करते हैं। इनकी चाहत होती है कि लव पार्टनर के साथ सदैव घूमने के लिए जाते रहें। ऐसे में वेलेंटाइन डे पर इनके लिए सबसे अच्छा गिफ्ट होगा कि आप इन्हें किसी रोमांटिक स्थान पर घुमाने ले जाएं।
कर्क: इस राशि के जातक लव लाइफ के हर एक पल को संजोकर रखना चाहते हैं। इन्हें स्टाइलिश चीजें पसंद आती हैं। ऐसे में कर्क राशि के पार्टनर को सजावट की वस्तुएं गिफ्ट की जा सकती है।
सिंह: इस राशि के जातक खाने-पीने के शौकीन होते हैं। इन्हें खुश करना थोड़ा मुश्किल होता है। इन्हें महंगे रेस्टोरेंट में भोजन करना पसंद होता है। ऐसे में इस राशि के जातक अपने लव पार्टनर को गिफ्ट के तौर पर डिनर पार्टी दे सकते हैं।
कन्या: इस राशि के जातक हर चीज में परफेक्शन खोजते हैं। ऐसे में गिफ्ट के तौर पर इन्हें आप कोई डिजिटल समान गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं।
तुला: इस राशि के जातक मितव्ययी होते हैं। इन्हें खुश करने के लिए मंहगी चीजें गिफ्ट करना जरूरी नहीं होता है। तुला राशि वाले हर स्थिति में अपने पार्टनर के साथ खुश रहना पसंद करते हैं। ऐसे में इनके लिए सबसे अच्छा गिफ्ट इन्हें समय देना है।
वृश्चिक: इस राशि के जातक आसानी से अपने पार्टनर को खुश नहीं कर पाते हैं। वृश्चिक राशि के जातकों को लाल रंग की वस्तुएं पसंद आती हैं। ऐसे में वृश्चिक राशि के जातक अपने लव पार्टनर को लाल रंग का कीमती गिफ्ट दे सकते हैं।
धनु: इस राशि के जातक अपने पार्टनर को गिफ्ट देने में कई बार विचार करते हैं। इन जातकों को किसी प्रकार का खास गिफ्ट पसंद होता है। ये घूमने फिरने के भी शौकिन होते हैं। ऐसे में गिफ्ट के तौर पर इस राशि के जातकों को किसी खास जगह पर ले जा सकते हैं।
मकर: इस राशि के जातक नीले रंग को बहुत अधिक पसंद होता है। ऐसे में इस रंग से जुड़ी हुई कोई भी कीमती वस्तु आप इन्हें गिफ्ट कर सकते हैं। साथ ही इस राशि के जातक फिजूलखर्ची से बचते हैं इसलिए इन्हें कम कीमती समान भी गिफ्ट कर सकते हैं।
कुंभ: इस राशि के जातक रोमांटिक होते हैं। इन्हें रोमांटिक चीजें गिफ्ट करना लव लाइफ के लिए अच्छा हो सकता है। इसके अलावा भी अगर कुछ गिफ्ट करना चाहते हैं तो इलेक्ट्रॉनिक गैजेट दे सकते हैं।
मीन: इस राशि के जातक मंहगी चीजें पसंद करते हैं। खाने-पीने के शौकीन मीन राशि के जातक को वेलेंटाइन डे पर कीमती चॉकलेट गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा इस राशि के जातकों को खुश करने के लिए रोमांटिक स्थान पर घूमाने ले जा सकते हैं।
