Valentine Day: हर साल 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। ये दिन प्यार करने वालों के लिए काफी खास होता है। कई लोग इस दिन अपने प्यार का इजहार भी करते हैं। हर व्यक्ति को लाइफ में कम से कम एक बार तो प्यार जरूर होता है कई बार दो या उससे ज्यादा बार भी हो जाता है। यहां हम राशि से जानेंगे कि किस राशि के जातकों को लाइफ में कितनी बार तक हो सकता है प्यार…
मेष राशि: इस राशि के जातक किसी को अपने जीवन में आसानी से नहीं आने देते। लेकिन अगर ये एक बार लव रिलेशन में पड़ गये। तो अपने पार्टनर को खुश करने की ये हर संभव कोशिश करते हैं। इन्हें अमूमन लाइफ में एक बार सच्चा प्यार होता है।
वृष राशि: इस राशि के जातकों को लाइफ में कम से कम दो बार तो प्यार जरूर होता है। अगर इन्हें अपने पहले रिलेशन में धोखा मिल जाये तो ये उसके दुख से उबर कर अपनी लाइफ में आगे बढ़ जाते हैं।
मिथुन राशि: प्यार को लेकर इस राशि के जातक इमोशनल होते हैं। इन्हें खूबसूरती बहुत जल्दी आकर्षित करती है। अगर ये किसी कारण अपने साथी से दूर हो जाएं तो ये जल्दी आगे बढ़ जाते हैं। इन्हें जीवन में 4 बार तक प्यार हो सकता है।
कर्क राशि: इस राशि के जातकों को अपने साथी से छोटी छोटी चीजों की आशा रहती है। जिस कारण इनका प्रेम संबंध एक न एक बार तो जरूर टूटता है। इन्हें अपने पहले साथी को भुलाने में समय लगता है।
सिंह राशि: इस राशि के जातक काफी सोशल होते हैं। अनेक लोगों से संपर्क में रहने के कारण इन्हें लाइफ में कई बार प्यार हो जाता है।
कन्या राशि: इस राशि के जातक प्रेम मामलों को लेकर काफी गंभीर होते हैं। ये पूरी ईमानदारी से अपना रिश्ता निभाते हैं। इन्हें लाइफ में एक बार ही सच्चा प्यार हो सकता है।
तुला राशि: इस राशि के जातक अपने पार्टनर के प्रति बहुत ही ईमानदार होते हैं। लेकिन दिल टूटने पर ये आसानी से नए लव रिलेशन में पड़ जाते हैं।
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातक अपने बारे में ज्यादा सोचते हैं। जिस कारण कई बार इनका अपने साथी के साथ झगड़ा हो जाता है। प्यार की बात करें तो इन्हें लाइफ में 2 बार प्यार हो सकता है।
धनु राशि: इस राशि के लोग काफी रोमांटिक किस्म के होते हैं। हर रिश्ते को बेहद ही ईमानदारी के साथ निभाते हैं। लेकिन अगर इन्हें एक बार धोखा मिल जाए तो ये अपने रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाते और नये साथी की खोज में निकल जाते हैं। इन्हें लाइफ में 4 बार तक प्यार हो सकता है।
मकर राशि: इस राशि के जातकों को लाइफ में एक बार सच्चा प्यार होता है। ये अपने जीवन में किसी एक के प्रति ही पूरी तरह से समर्पित रह पाते हैं।
कुंभ राशि: इस राशि के जातक अपने पार्टनर से काफी चाह रखते हैं। जिस कारण इनका लव रिलेशन एक बार तो जरूर टूटता है। जिसके बाद ये अपना दूसरा रिलेशन अच्छे से निभाते हैं।
मीन राशि: ये प्रेम को लेकर थोड़े काल्पनिक किस्म के होते हैं। ये हर वक्त अपने साथी के बारे में सोचते रहते हैं। लाइफ में इन्हें एक बार सच्चा प्यार होता है।

