Happy Valentine’s Day 2020 Wishes Images, Quotes, Status, Greetings Card, Messages, Photos, Pictures, Love Quotes And Shayri: 14 फरवरी तो दुनिया भर में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। ये दिन प्रेमियों के लिए खास होता है। इस दिन प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे को उपहार देकर जश्न मनाते हैं। किसी से अपने दिल की बात कहने के लिए भी ये दिन खास होता है। प्रेम का रिश्ता इतना खूबसूरत होता है कि इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। इस प्रेम की कोई भाषा नहीं होती। विश्व के प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु ओशो ने भी प्रेम के महत्व को जाना और इसके बारे में कई ऐसी बताईं जो हर प्रेमी को जाननी चाहिए।
ओशो को कई लोग लव गुरु के नाम से जानते हैं। इन्होंने प्यार को लेकर अपने खुलकर विचार प्रकट किये। जिस वजह से इन्हें कई विवादों का सामना भी करना पड़ा। ओशो ने बताया इस दुनिया में दोस्ती ही सच्चा प्यार है। दोस्ती का भाव प्यार का सर्वोच्च रूप है, जहां कुछ भी मांगा नहीं जाता, कोई शर्त नहीं होती, जहां बस दिया जाता है। जानिए प्रेम को लेकर ओशो के अनमोल विचार…
प्यार तभी सच्चा होता है, जब कोई एक दूसरे के व्यक्तिगत मामलों में दखल न दें। प्यार में दोनों को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए। – ओशो
प्यार एक शराब है, आपको उसका स्वाद लेना चाहिए। उसे पीना चाहिए। उसमें पूरी तरह से डूब जाना चाहिए। तभी आपको पता चल पाएगा कि प्यार क्या है। – ओशो
अगर आप प्यार से रहते हैं, प्यार के साथ रहते हैं तो आप एक महान जिंदगी जी रहे हैं, क्योंकि प्यार ही जिंदगी को महान बनाता है। – ओशो
मनुष्य की भाषा में प्रेम से बड़ा कोई शब्द नहीं। उस एक शब्द को जिसने जान लिया, उसने सब जान लिया। – ओशो
दोस्ती ही सबसे निर्मल प्यार है। प्यार करने का ये सबसे ऊंचा स्तर है, जहां किसी भी परिस्थिति के लिए किसी से नहीं पूछा जाता, सिर्फ और सिर्फ एक दूसरे को खुशी दी जाती है। – ओशो
यह प्यार में ही देखा कमाल, जिसने कुछ खोया उसी ने कुछ पाया। – ओशो
प्रेम की कोई भाषा नहीं होती, प्रेम का फूल मौन में खिलता हैं। प्रेम संगीत है, प्रेम अंतर्नाद है, प्रेम ही अनाहद नाद है। – ओशो
जब भी आप प्यार की योजना बनाते हैं और जब भी आपका ध्यान पूरी तरह से उसमें शामिल हो जाता है, तब ये झूठा और पाखंडी बन जाता है। – ओशो
