Happy Ram Navami 2018 Wishes Images:   रामनवमी को भगवान राम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। रामायण के अनुसार राम भगवान विष्णु के सातवें अवतार थे। इस बार रामनवमी 25 मार्च को मनाई जा रही है। रामनवमी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। राम की जन्मस्थली अयोध्या में इस दिन को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। रामनवमी का त्योहार हर साल चैत्र महीने में मनाया जाता है। भगवान राम के भक्त इस दिन शुभ मुहूर्त में मंत्रों और श्लोकों का उच्चारण करते हैं। इस दिन कई लोग व्रत भी करते हैं। मंदिरों को इस पांरपरिक ढंग से सजाया जाता है। इसके अलावा कई जगहों पर मंदिरों में भक्तों को लिए भंडारे की व्यवस्था की जाती है।

ऐसा विश्वास है की भगवान राम के नाम का जाप करके और खुद को उन्हें समर्पित करने से धार्मिक जीवन जीने में मदद मिलती है। पूजा के बाद भजन, कीर्तन का आयोजन किया जाता है और भक्तओं को प्रसाद दिया जाता है। भगवान राम में लोगों की अटूट आस्था है इतना ही नहीं लोग उन्हें आज भी एक प्ररेणास्त्रोत के रूप में देखते हैं। रामनवमी के इस पावन अवसर पर अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं दें। तो भगवान राम के भक्तों और जो इस साल रामनवमी का त्योहार मना रहे हैं उनके लिए आज हम रामनवमी से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें और ग्राफिक्स और वालपेपर्स लेकर आए हैं। इनकी मदद से आप अपने दोस्तों या परिजनों को रामनवमी की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।