Onam 2023 Wishes: दक्षिण भारत में ओणम का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। ये पर्व खुशहाली, विनम्रता और उन्नति का माना जाता है। इसका संबंध राजा महाबली से है। बता दें कि सोलर कैलेंडर के अनुसार, चिंगम महीने में मनाया जाता है। ये मलयालम कैलेंडर का पहला महीना होता है। इसमें थिरुवोणम नक्षत्र प्रबल स्थिति में होता है। कहा जाता है कि ओणम के दिन राजा महाबली अपनी प्रजा से मिलने आते हैं। इसके कारण ये पर्व पूरे 10 दिनों तक मनाया जाता है। इस साल ओणम पर्व की शुरुआत 20 अगस्त से हो गई थी, जो 31 अगस्त तक मनाया जाएगा।
पंचांग के अनुसार, थिरुवोणम नक्षत्र की शुरुआत 29 अगस्त 2023 को सुबह 02 बजकर 43 मिनट पर शुरू हो गया था, जो रात 11 बजकर 50 मिनट पर समाप्त होगा। इसलिए आज ओणम का पर्व मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर आप भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों को दें ओणम की शुभकामनाएं।
घर को रंगोली से सजाएं,
अच्छे-अच्छे पकवान बनाएं,
नए कपड़े पहनकर आएं,
साथ मिलकर ओणम का पर्व मनाएं!
हैप्पी ओणम
ओणम सबके जीवन में नई रोशनी लाएं,
उन्नति और प्रगति के नए रास्ते खुल जाएं,
खुशियां आपके जीवन में सदा के लिए बस जाएं !
ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं !
स्वादिष्ट पकवानों का लुत्फ उठाएं,
राजा महाबली का धूमधाम से स्वागत करें,
इस त्योहार का पूरे परिवार के साथ आनंद उठाएं !
ओणम की हार्दिक बधाई !
आप जहां भी हों,
ओणम के इस त्योहार पर,
आपकी सभी इच्छाएं पूरी हों।
हैप्पी ओणम
ओणम का यह प्यारा त्योहार,
जीवन में लायेगा ख़ुशी अपार,
राजा महाबली विराजे आपके द्वार,
शुभकामना हमारी करे स्वीकार।
हैप्पी ओणम
ओणम के शुभ अवसर पर
आपके जीवन में खुशहाली आए
अच्छा स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि मिले
आपको और आपके पूरे परिवार को
ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
ओणम का त्योहार आया,
यह हमें मावेली के शानदार शासन की याद दिलाता है।
आइए इस शुभ अवसर को मनाएं
और अपने परिवार के साथ एक आनंदमय समय का आनंद लें।
ओणम एक किसानी का त्योहार है,
यह रूप में अच्छी तरह अच्छी तरह से वसंत में गिर जाता है,
पूर्ण अनाज का भंडार, तो हमारे मन के साथ-साथ है
फूल और चारों ओर मुस्कुराता
हैप्पी ओणम