Astro Remedy 2023: नया साल शुरू होने में कुछ ही समय बचा हुआ है। ऐसे में हर हर कोई जानना चाहता है कि आना वाला साल उसके लिए कैसा रहेगा। साल 2023 में उसके करियर और व्यापार में तरक्की मिलेगी या नहीं। ऐसे में यहां हम आपको राशि अनुसार ज्योतिष के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं, जिनको करने से जीवन में सुख- समृद्धि बनी रहने की मान्यता है, आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

मेष और वृश्चिक राशि के ज्योतिषीय उपाय 

वैदिक ज्योतिष अनुसार मेष और वृश्चिक राशि पर मंगल देव का आधिपत्य होता है। इसलिए आप लोगों को लाल मसूर की दाल को मंगलवार को दान करना चाहिए। साथ ही मंगलवार के दिन हनुमान जी को लड्डुओं का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपको हनुमान जी के साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं।

वृष और तुला राशि के ज्योतिषीय उपाय 

शुक्र ग्रह का वृष और तुला राशि पर आधिपत्य होता है। इसलिए आप लोगों को हर शुक्रवार शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करना चाहिए। साथ ही खीर बनाकर छोटी कन्याओं को खिलानी चाहिए। साथ ही शुक्र से शुभ फल पाने के लिए शुक्रवार को शुक्र मंत्र द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: का जप करें। ऐसा करने से आपको सभी कष्टों से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार आ सकता है।

मिथुन और कन्‍या राशि के लोग करें ये उपाय

ज्योतिष शास्त्र अनुसार मिथुन और कन्या राशि पर बुध देव का आधिपत्य है। इसलिए आप लोगों को हर बुधवार गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए। साथ ही पक्षियों को दाना डालना चाहिए। वहीं गणेश जी की उपासना करनी चाहिए।

कर्क राशि वाले करें ये उपाय

चंद्र ग्रह कर्क राशि के स्वामी हैं। इसलिए जिन लोगों की कर्क राशि है, वो लोग हर सोमवार भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। साथ ही किसी जरूरतमंद या ब्राह्मण को दूध और दही का दान करें।

सिंह राशि वाले करें ये उपाय

ज्योतिष शास्त्र अनुसार सिंह राशि पर सूर्य देव का आधिपत्य है। इसलिए आप लोगों को सूर्य देव को पिसी हल्दी डालकर तांबे के पात्र में अर्घ्‍य देना चाहिए और आदित्य ह्रदय का पाठ करना चाहिए। साथ ही गेंहू दान करना चाहिए।

धनु और मीन राशि के लोग

गुरु ग्रह का धनु और मीन राशि पर आधिपत्य है। इसलिए आप लोगों को रोज माथे पर पिसी हुई हल्दी लगानी चाहिए। साथ ही गाय को पिसी हुई हल्दी लगाकर आटे की लोई खिलानी चाहिए।

मकर और कुंभ राशि के लोग करें ये उपाय

कर्मफल दाता शनि देव का मकर और कुंभ राशि पर आधिपत्य होता है। इसलिए आप लोगों को हर शनिवार शनि प्रतिमा के आगे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। साथ ही हर मंगलवार सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।