Happy Maha Shivratri 2020 Wishes Images: भगवान शिव की आराधना के लिए इस दिन को महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू पंचाग के अनुसार हर माह कृष्णपक्ष चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है लेकिन फाल्गुन माह की शिवरात्रि को महाशिवरात्रि माना जाता है। शिवपुराण के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए शिवालयों में जलाभिषेक और पूजा अर्चना करते हैं। कई मंदिरों में इस दिन भगवान शिव की बारात निकाली जाती है और सुंदर मंडप लगाकर भगवान शिव और माता पार्वती की विवाह को विधि के साथ पूरा किया जाता है, इसके बाद भक्त मनोकामना के लिए शिव स्तुति का पाठ करते हैं। भगवान शिव की उपासना को मनुष्य के लिए कल्पवृक्ष( वह वृक्ष जो सभी की मनोकामनाएं पूरी करता है) के समान माना जाता है। भगवान शिव के सामने जिस इच्छा के साथ जाओ वो उसे अवश्य पूर्ण करते हैं।

शिवरात्रि को महान अनुष्ठानों का दिन माना जाता है, इस दिन रुद्राभिषेक करने और शिव के एक हजार नामों का उच्चारण किया जाता है। इस दिन रात्रि में उपवास किया जाता है और केवल फल और दूध पीकर भगवान शिव का नमन किया जाता है। ऊं नमः शिवाय का जितनी बार पाठ संभव हो, उतनी बार किया जाता है। भगवान शिव की उपासना के दिन उनके भक्तों को महाशिवरात्रि की बधाई इन शानदार विशेज फोटोज के जरिए भेज सकते हैं।