नई दिल्ली से लेकर पश्चिम बंगाल तक में आज (19 अक्टूबर) दशहरे की धूम रही। हिंदुओं के इस प्रमुख त्योहार के साथ दुर्गा पूजा का समापन भी हो गया। जगह-जगह दुर्गा पंडालों से मां की प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। देर शाम को रावण के पुतले का दहन किया गया। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीर चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मौजूद थे। देश के कई हिस्सों में 18 अक्टूबर को ही विजयदशमी मना ली गई। जगह-जगह रावण के पुतले दहन किए गए। लोगों ने हर साल की तरह इस बार भी संकल्प लिया कि वे अपने भीतर की बुराइयों को मार कर अच्छाई की राह अपनाएंगे।
क्या करना रहा है उचित?: त्योहार का विजय मुहूर्त सर्वकार्य सिद्धिदायक होता है। माना जाता है कि शत्रु पर विजय प्राप्त करने के लिए इसी समय निकलना चाहिए। विजय मुहूर्त में गाड़ी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, आभूषण और वस्त्र खरीदना शुभ होता है। नया काम करने पर भी सफलता मिलने की अधिक संभावना रहती है। शस्त्र पूजा के साथ इस दिन शमी के पेड़ की पूजा भी की जाती है। रावण के पुतले के दहन के बाद उसकी राख का कुछ हिस्सा घर पर रखना लाभदायक माना जाता है।
आज दशहरे का दिन आया,
असत्य पर सत्य ने जीत पाया,
रामचंद्र जी ने रावण को हराया,
नीति का पूरी दुनिया को एक पाठ पढ़ाया.
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएँ तहे दिल से।
और
सत्य स्थापित करके, इस देश से बुराई को मिटाना होगा,
आतंकी रावण का दहन करने आज फिर राम को आना होगा.
आपको पूरे परिवार सहित दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं
अधर्म पर धर्म की सदा जीत हो,
अन्याय पर न्याय को मिले विजय,
ह्रदय से हो श्री राम का जय-जयकार
यही हैं दशहरे का त्योहार
रावण की तरह मन के विकारों का नाश हो,
प्रभु श्रीराम का हृदय में सर्वदा वास हो.
हैप्पी दशहरा
अन्याय के रूप में अब नेताओं का भ्रष्टाचार हैं,
रावण के रूप में नेताओं का अत्याचार हैं,
भ्रष्टाचार और अत्याचार मिटाने के लिए शंख बजेगा,
अब हर घर से एक राम निकलेगा.
मंगलमय हो दशहरा।
यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी दशहरा के गवाह बने। तीनों ने दिल्ली के श्री नवधार्मिक रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित समरोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पूरे विधि-विधान से दशहरा का पर्व मनाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मौजूदगी में तीर चलाकर रावण दहन की शुरुआत की। इस दौरान जय श्रीराम के नारे से माहौल गुंजायमान रहा।
लव-कुश रामलीला कमेटी के कलाकारों ने इस मौके पर रावण बध का भी मंचन किया। मंच पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। उनके अलावा अन्य विशिश्ट अतिथि भी उपस्थित थे।
लव-कुश रामलीला कमेटी में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ओर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी भी मौजूद हैं। इस मौके पर रामनाथ कोविंद और नरेंद्र मोदी को पारंपरिक तरीक से गदा देकर सम्मानित भी किया गया।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रावण दहन के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली के लव-कुश रामलीला कमेटी पहुंच गए हैं। उन्होंने पारंपरिक तौर पर राम और सीता का पूजन किया। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। दशहरा के पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के जश्न के तौर पर मनाया जाता है।
त्रिपुरा के अगरतला में विजयदशमी पर सिंदूर खेला के दौरान नृत्य करती और एक-दूजे को सिंदूर लगाती महिलाएं। (फोटोः पीटीआई)
दशमी के साथ दुर्गा पूजा का समापन भी हो जाता है। सिंदूर खेला के बाद मां दुर्गा को विधि-विधान से विदाई दी जाती है। आज उसी एक दुर्गा पंडाल में सिंदूर खेलती हुई महिलाएं। (एक्सप्रेस फोटोः अंगद सिंह)
यह पर्व आश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी को मनता है। माना जाता है भगवान श्री राम ने इसी दिन रावण का वध किया था। यह पर्व अच्छाई पर बुराई की जीत के रूप में मनाया जाता है। दशहरा का अर्थ है दसवीं तिथि। यह नवरात्रि के 10वें दिन मनाया जाता है। कहा जाता है इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर नाम के राक्षस का संहार किया था।
भगवान श्री राम ने इसी दिन लंका में 9 दिनों तक लगातार चले युद्ध के पश्चात अंहकारी रावण को मार गिराया और माता सीता को उसकी कैद से मुक्त करवाया था। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता हैं। इस पावन पर्व पर आप अपने दोस्तों को इन संदेशों के जरिए बधाई दें सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के शिरडी में दशहरा मनाया। सुबह सबसे पहले जाकर उन्होंने साईं की शरण में मत्था टेका। उनकी पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, "साईं बाबा की पूजा करने के बाद मुझे जनसेवा करने के लिए नया उत्साह मिलता है।"
नई दिल्ली स्थित लाल किला मैदान में होने वाली रामलीला में गुरुवार (18 अक्टूबर) को इस तरह तैयार कर खड़े किए गए कुंभकरण, रावण और मेघनाद (क्रमशः) के पुतले। (फोटोः पीटीआई)
देश के कई हिस्सों में कल (18 अक्टूबर) ही दशहरा मना लिया गया। जम्मू और कश्मीर में भी एक जगह विजयदशमी पर्व गुरुवार को मना। यहां रामलीला ग्राउंड में दहन होता रावण का पुतला। (फोटोः पीटीआई)
दोस्तों को अंग्रेजी का ये कोट भी भेज सकते हैं- Vijayadashami is the celebration of the victorious. Victory over others can lead to subjugation and tyranny. It is only in being victorious, in becoming above one’s own limitations, the magnificent nature of life is revealed
विजय का पर्व है विजयदशमी। बुराई को मार अच्छाई अपनाएं। जीवन सुखी और मंगलमयी बनाएं। हैपी दशहरा 2018।
उदय फाउंडेशन में बच्चों ने दशहरा पर सभी को पर्व की बधाइयां दीं। राम-लक्ष्मण की वेशभूषा में उन्होंने रावण वध का मंचन भी कर के दिखाया।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में दुनिया की सबसे प्राचीन रामलीला होती है। यह शहर काशी और बनारस के नाम से भी जाना जाता है। गंगा से कुछ दूरी पर स्थित यहां के चित्रकूट मैदान में हर साल धूमधाम से रामलीला का आयोजन होता है। धर्म के जानकार और स्थानीय लोगों का दावा है कि यहां 477 सालों से रामलीला होती आ रही है।
अगर आप हिंदी में दोस्तों और सगे-संबंधियों को दशहरा की बधाई नहीं देना चाहते, तो आप उन्हें अंग्रेजी में भी अच्छे ग्रीटिंग मैसेज भेज सकते हैं। बधाई देने के लिए यह मैसेज भेजें- May this Dussehra burn all gloom and misery on Earth along with Ravana and bring you happiness and prosperity. Happy Vijayadashami!
विजयदशमी के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को इसकी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शुक्रवार (19 अक्टूबर) को ट्वीट कर कहा, "विजयादशमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई।"
रामजी की कृपा से आप पर हो ख़ुशियों की बौछार,
ऐसी शुभ कामना हमारी, आप करो स्वीकार.
दशहरे की हार्दिक बधाई।
दशहरे का पावन पर्व सत्य की जीत का सन्देश दे रहा हैं, बुराई का दशानन अच्छाई की अग्नि में विध्वंस हो रहा हैं, प्रभु श्रीराम के आचरण और इस पर्व के सन्देश को अपनाएँ। इसी के साथ दशहरा पर्व की हजारो-हजार शुभकामनायें।
कभी भी दुःख का आप पर पड़े ना साया, राम जी के नाम का ऐसा असर हैं छाया। हर पल धन धन्य आये आपके अंगना, हैं वियजदशमी पर मेरी यही मनोकामना।
ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान राम ने रावण का वध कर धरती को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। इसी दिन लोग नवरात्र व्रत का पारण करते हैं। तमाम जगहों पर रामलीलाएं आयोजित की जाती हैं और रावण के पुतलों का दहन किया जाता है। इसके अलावा दुर्गा पूजा के दौरान स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन भी इसी दिन किया जाता है।
सुख, शान्ति एवम समृध्दि की मंगलमयी कामनाओं के साथ महानवमी और विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं !!
बुराई को खुद से और इस देश से दूर भगाओ, अच्छाई को अपने जीवन में अपनाओ। रावण को जलाओ और भ्रष्टाचार मिटाओ, प्रगति के पथ पर भारत देश को आगे बढ़ाओ।
शुभ दशहरा 2018
आज की नई सुबह इतनी सुहानी हो जाए, आपके दुखों की सारी बातें पुरानी हो जाएं, दे जाए इतनी खुशियां ये दशहरा आपको, कि ख़ुशी भी आपके मुस्कुराहट की दीवानी हो जाएं ।
आपको और आपके परिवार को दशहरा की बहुत-बहुत शुभ-कामनायें.
आप सभी को रामनवमी एवं दशहरा के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ! मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि आप व आपका परिवार सदैव सुख समृद्ध खुशहाल रहे!
असत्य पर सत्य की जीत के त्यौहार विजयदशमी की आपको और आपके परिवार को हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं… ईश्वर आपको नई ऊंचाइयां दे।
तिन लोग आपका नंबर मांग रहे है, ने नहीं दिया | पर आपके घर का पता दे दिया है | वो दशहरा के दिन आयेंगे | उनके नाम है!! सुख | शांति | सम्रुद्धि | HAPPY DUSSEHRA
दशहरे की आपको, पूरे परिवार को बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई। दशहरा असत्य पर सत्य की विजय है। आप भी हर पथ पर विजयी हों, यही भगवान से हमारी मंगल कामना है।