Happy Durga Puja 2018 Wishes Images, Pics, HD Wallpapers, Status, Greetings, SMS, Messages: दुर्गा पूजा का पर्व प्रारंभ हो चुका है। पंडालों में माता दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जा चुकी हैं। माता के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भींड़ लग रही है। कहते हैं कि नवरात्र में पंडालों में दुर्गा मां की पूजा-अर्चना करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। बता दें कि हिन्दू पंचांग के अनुसार हर साल आश्विवन मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी से लेकर विजयादशमी तक दुर्गा पूजा चलती है। इस बार का दुर्गा उत्सव 15 अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर तक चलेगा। मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा बहुत ही भव्य तरीके से मनाई जाती है। यहां की दुर्गा पूजा देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

दुर्गा पूजा के अवसर पर विशेष तरह के नृत्य का प्रदर्शन किया जाता है। इनमें धुनुची डांस बहुत ही मशहूर है। इस डांस में एक विशेष तरह के मिट्टी के पात्र में सूखे नारियल के छिलकों को जलाकर दुर्गा मां की आरती की जाती है। आरती के दौरान ही धुनुची नृत्य करते हुए कई तरह के करतब दिखाए जाते हैं। इन करतबों को देखने से लिए लोग देश-विदेश से पश्चिम बंगाल का रुख करते हैं। इन सबके बीच हम आपके लिए दुर्गा पूजा पर कुछ खास संदेश लेकर आए हैं। आप इन संदेशों को अपनों तक भेजकर दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Dussehra 2018 Date: जानें कब मनाया जाएगा अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व दशहरा

जिंदगी की हर तमन्ना हो पूरी,
कोई भी आरजू ना रहे अधूरी,
करते हैं हाथ जोड़कर मां दुर्गा से विनती,
कि आपकी हर मनोकामना हो पूरी।
दुर्गा पूजा बधाई!

सच्चा है मेरी मां का दरबार,
मैया सब पर दया करतीं हर बार,
मैया हैं मेरी शेरोंवाली,
शान है मां की बड़ी निराली।
हैप्पी दुर्गा पूजा!

ये सारा जहां है इस मां की शरण में,
तो नमन है इस मां के चरणों में,
हम सब हैं इस मां के चरणों की धूल,
आइए चढ़ाएं अपनी भक्ति व श्रद्धा के फूल।
शुभ दुर्गा पूजा!

लाल रंग की चुनरी से सजा माता रानी का दरबार,
हर्षित है मन और पुलकित है सारा संसार,
अपने आशीष चरणों से मां आए आपके द्वार,
शुभ और मंगलमय हो या नवरात्र का त्योहार।
दुर्गा पूजा की बधाइयां!

इस जगत की पालनहार है मां,
मुक्ति का धाम है मां,
भक्तों की भक्ति का आधार है मां,
हमारी रक्षा का आधार है मां।
दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

दिव्य है मां की आंखों का नूर,
संकटों को मां करती हैं दूर,
मां की ये छवि निराली,
नवरात्रि में आपके घर लाएं खुशहाली।
शुभ दुर्गा पूजा!

माता सबको दुलारती,
कष्टों से भी उबारती,
सब करते हैं आरती,
जय माता रानी की।
दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं!