Happy Durga Puja 2018 Wishes Images, Pics, Picture, Photos, Wallpaper: हिंदू धर्म में दुर्गा पूजा का खास महत्व है। मोटे तौर पर ऐसा कहा जा सकता है कि देश की समस्त हिंदू आबादी दुर्गा पूजा को सेलिब्रेट करती है। मान्यता है कि दुर्गा पूजा में देवी मां की आराधना करने से व्यक्ति को उसके पाप कर्मों से मुक्ति मिलती है। व्यक्ति भविष्य में धर्म की राह पर अग्रसर होता है। हिंदू कैलेंडर के मुताबकि आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी से लेकर विजयदशमी या दशहरे तक दुर्गा पूजा चलती है। इस साल दुर्गा पूजा 15 अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर तक है। पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने का कार्य आरंभ हो चुका है। मां के दर्शन के लिए पंडालों में भारी संख्या में भक्तों की भींड़ लग रही है।
मालूम हो कि दुर्गा पूजा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, त्रिपुरा, मणिपुर, झारखंड और बिहार में काफी धूमधाम से मनाई जाती है। इन राज्यों में दुर्गा पूजा को शरद नवरात्रि में षष्ठी से लेकर दशमी तक चलती है। इस दुर्गा उत्सव को अकालबोधन, शदियो पूजो, शरदोत्सब, महा पूजो, मायेर पूजो, पूजा या फिर पूजो नाम से भी जाना जाता है। इस दौरान लोग तरह-तरह से एक-दूसरे को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हैं। हम आपके लिए कुछ तस्वीरें लेकर आए हैं। इन तस्वीरों, वालपेपर्स, पिक्चर्स, फोटोज और ग्रीटिंग्स को भेजकर खास अंदाज में दुर्गा पूजा सेलीब्रेट कर सकते हैं।