Happy Durga Ashtami 2018 Wishes Images, Pics, HD Wallpapers, SMS, Photos, Messages, Quotes, Greetings: नौ दिन चलने वाले नवरात्र में अष्टमी का बहुत महत्व है। देशभर में शारदीय नवरात्र पूरे भक्तिभाव के साथ किए जा रहा है। आज देशभर में अष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। महा अष्टमी को महादुर्गाअष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। नौ दिनों के इस पर्व में मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है। महा अष्टमी वाले दिन मां गौरी की पूजा की जाती है। व्रत को पूर्ण करने और मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने के लिए कन्याओं का अष्टमी और नवमी के दिन पूजन करना आवश्यक होता है। इस दिन मां गौरी के पूजन के साथ ही उनकी कथा का पाठ भी करना आवश्यक माना गया है। साथ ही कन्या पूजन करना अनिवार्य बताया जाता है। कहते हैं कि जो लोग नवरात्रि में नौ दिन का व्रत करते हैं, उन्हें कन्या पूजन जरूर करना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर व्रत का शुभ फल नहीं मिलने की मान्यता है।

इस दिन मां की पूजा विशेष तौर पर की जाती है जिसके लिए विशेष सामग्री का उपयोग किया जाता है। ऐसा मां जाता है कि मां को लाल रंग बहुत ही प्रिय है। इसलिए मां के पूजन की सामग्री और उनके वस्त्रों का रंग लाल ही चुने। मां दुर्गा के पूजन के लिए लाल फूल, लाल चंदन, दिया और धूप आदि सामाग्रियों से उनका पूजन करते हैं। इस दिन घर के सभी लोग व्रत करते हैं और मां दुर्गा का पाठ करते हैं। इसके साथ ही लोग दुर्गा अष्टमी की एक-दूसरे को बधाइयां भेजते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए कुछ खास तस्वीरें लेकर आए हैं। इन तस्वीरों को भेजकर आप भी दुर्गा अष्टमी खास अंदाज में मना सकते हैं।