Happy Buddha Purnima 2020 Wishes Images: बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन बौद्ध और हिंदू दोनों ही धर्मों के लिए खास है। क्योंकि हिंदू धर्म ग्रन्थों में भगवान बुद्ध को विष्णु जी का अवतार बताया गया है। हिंदू धर्म के अनुयायियों में इस दिन व्रत रखने का भी प्रचलन है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और श्रद्धा भाव से भगवान बुद्ध और विष्णु जी की पूजा करने से घर में सुख-शांति आती है। मनुष्य को उसके पाप कर्मों से झुटकारा मिलता है और वह धर्म के कार्यों में जुड़ता है।
बता दें कि दुनियाभर में 50 करोड़ से ज्यादा बौद्ध अनुयायी हैं जो बड़ी ही श्रद्धा के साथ इस दिन बौद्ध मठों पर एकत्र होते हैं। ये लोग सफेद वस्त्र धारण करते हैं और बुद्ध के उपदेशों को सुनते हैं। अलग-अलग देशों में बौद्ध पूर्णिमा को अलग-अलग नामों और रीति-रिवाजों से मनाया जाता है। आज हम आपके लिए कुछ बेहद ही खास तस्वीरें लेकर आए हैं। इन तस्वीरों को जरिेए आप अपने दोस्तों और परिवार वालों को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई दे सकते हैं।


