Happy Buddha Purnima 2020 Wishes Quotes: बुद्ध पूर्णिमा भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाई जाती है। भले ही दुनिया के अलग-अलग देशों में इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता हो लेकिन भगवान बुद्ध के उपदेश सभी के लिए एक समान हैं। दुनियाभर में इस वक्त इसकी जरूरत महसूस की जा रही है कि बुद्ध जी के उपदेशों का पालन हो। ताकि, दुनिया के कई अशांत क्षेत्रों में शांति की स्थापना की जा सके। बुद्ध जी ने मुख्य रूप से शांति का ही संदेश दिया है। उनका कहना है कि मनुष्य को अधर्म के कार्यों को छोड़कर धर्म में मन लगाना चाहिए। बुद्ध जी को वैशाख पूर्णिमा के दिन ही ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।

इसके बाद उन्होंने दुनिया के कई देशों में अपना उपदेश फैलाया है जिससे मानव जाति का काफी कल्याण हुआ। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर हम आपके लिए भगवान बुद्ध के कुछ प्रसिद्ध संदेश लेकर आए हैं। इन संदेशों को आप अपने दोस्तों और परिवार वालों को भेजकर बुद्ध पूर्णिमा सेलिब्रेट कर सकते हैं।

1. जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो। फिर जीत हमेशा तुम्हारी होगी, इसे तुमसे कोई नहीं छीन सकता।

2. सत्य के मार्ग पर चलते हुए व्यक्ति केवल दो ही गलतियां कर सकता है, पहली या तो पूरा रास्ता न तय करना, दूसरी या फिर शुरुआत ही न करना।

3. हमेशा क्रोधित रहना, जलते हुए कोयले को किसी दूसरे व्यक्ति पर फेंकने की इच्छा से पकड़ रखने के समान है। यह क्रोध सबसे पहले आपको ही जलाता है।

4. भलाई के बारे में यह मत सोचो कि मैं इससे प्राप्त कर सकूंगा। बूंद-बूंद पानी करके घड़ा भर जाता है। इसी प्रकार थोड़ा-थोड़ा करके बुद्धिमान आदमी बहुत शुभ कर्म कर सकता है।

5. जिस काम को करके आदमी को पछताना न पड़े और जिसके फल को वह आनंदित मन से भोग सके, उस काम को करना अच्छा है।

6. बुराई के बारे में यझ न सोचें कि यह मुझ तक नहीं पहुंचेगी। जिस प्रकार बूंद-बूंद करके पानी का घड़ा भर जाता है, इसी प्रकार थोड़ा-थोड़ा अशुभ कर्म भी बहुत हो जाते हैं।

7.  यदि कोई आदमी दुष्ट मन से कुछ बोलता है या कोई काम करता है, तो दुख: उसके पीछे-पीछे ऐसे ही हो लेता है, जैसे गाड़ी का पहिया खींचने वाले (पशु) के पीछे-पीछे।

8. जीवन में आप चाहें जितनी अच्छी-अच्छी किताबें पढ़ लो, कितने भी अच्छे शब्द सुनो, लेकिन जब तक आप उनको अपने जीवन में नहीं अपनाते तब तक उसका कोई फायदा नहीं होगा।

9. जीवन में किसी उद्देश्य या लक्ष्य तक पहुंचने से ज्यादा महत्वपूर्ण उस यात्रा को अच्छे से संपन्न करना होता है।

10. भविष्य के सपनों में मत खोओ और भूतकाल में मत उलझो सिर्फ वर्तमान पर ध्यान दो। जीवन में खुश रहने का यही एक सही रास्ता है।